The Chopal

Edible Oil: सरसों में बिकवाली कमजोर, सोयाबीन और सोया तेल में भी नरमी, जानें तेल-तिलहन व कपास्या खली ताजा भाव

   Follow Us On   follow Us on
Edible Oil Price in Indore, Cooking Oil Rate Indore, Cooking Oil price Indore, Moongfali Oil Price Indore, Oil Rates in Indore, Soybean Oil Price Indore, Soybean Oil, Palm Oil rate, Mustard Oil in Indore, Sarso Oil Price Indore, Groundnut oil Price Indore, Cooking Oil Price in Indore, Edible oil price Indore, Indore Market Oil Price, Indore News, इंदौर में तेज की कीमत, इंदौर में खाने के तेल की कीमत, इंदौर समाचार, मध्य प्रदेश समाचार,indore, madhya-pradesh, hindi news,

Edible Oil Price: ठंड से सरसों की फसल को नुकसान और कमजोर बिकवाली से मंडी भाव स्थिर बने हुए है। तेल में पूछ परख निकने से हलकी बढ़ोतरी भी आज दर्ज की जा रही है। राजस्थान प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर से सरसों की फसल जमने की खबरे भी मिली है। सरकार ने संबंधित विभाग को नुकसान का आंकलन करने की कड़े निर्देश दे दिए है। उत्पादन को लेकर जानकारों की राय बंटी है जिसके चलते अभी सरसों में थोड़ी उठा पटक भी देखने को मिल सकती है। कुछ जानकारों के मुताबिक फसल में हो रहे नुकसान से उत्पादन घटने का अनुमान भी लगा रहे है। वही कई जानकार अभी भी उत्पादन में बढ़ोतरी की उम्मीद भी जाता रहे है। 

सोयाबीन और सोया तेल में आज भी मंदी छाई हुई है। लेवाली कमजोर रहने से सोया तेल घटकर 1220 रुपए प्रति 10 किलो तक रह गया है। आज देश की मंडियों में सोयाबीन की 3.85 लाख बोरी आवक हुई। मध्यप्रदेश में 1.50 लाख, महाराष्ट्र में 1.75 लाख, राजस्थान में 30 हजार व अन्य राज्यों में भी 30 हजार बोरी सोयाबीन आई। उधर विश्लेषकों ने कहा कि शीर्ष ताड़ के तेल निर्यातक इंडोनेशिया द्वारा शिपमेंट को प्रतिबंधित करने और घरेलू बायोडीजल की खपत को बढ़ावा देने के कदमों से पहले से ही तंग वैश्विक वनस्पति तेल की आपूर्ति को देखते हुए कीमतों को कुछ समर्थन भी मिलेगा। निवेशक चीन की मांग में सुधार की गतिए वैश्विक मंदी की घबराहट और वैश्विक खाद्य तेल उत्पादन पर संभावित एल नीनो के प्रभाव की भी निगरानी भी करेंगे।

लूज तेल (प्रति दस किलो) : 
इंदौर मंूगफली तेल 1620 से 1630 रुपए।
मुंबई मूंगफली तेल 1625 रुपए।
इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1220 से 1225 रुपए। 
इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1200 से 1205 रुपए।
मुंबई सोया रिफाइंड 1220 से ॅॅॅ1225 रुपए।
मुंबई पाम तेल 920 रुपए।
इंदौर पाम 975 रुपए।
राजकोट तेलिया 2550 रुपए।
गुजरात लूज 1600 रुपए।
कपास्या तेल इंदौर 1140 रुपए।

तिलहन ताजा भाव : 
सरसों 5800 रुपए क्विंटल। 
रायड़ा 5700 से 5800 रुपए क्विंटल। 
सोयाबीन 4800 से 5550 रुपए क्विंटल। 
सोयाबीन डीओसी स्पॉट 42500 से 43500 रुपए टन।

प्लांटों के ताजा सोयाबीन भाव : 
बैतूल 5650 रुपए।
प्रेस्टीज 5600 रुपए।
लक्ष्मी 5600 रुपए।
कास्ता 5575 रुपए।
खंडवा 5575 रुपए।
रुचि 5555 रुपए।
धानुका 5610 रुपए।
एमएस नीमच 5650 रुपए।
प्रकाश 5575 रुपए। 
एमएस पचोर 5585 रुपए।
सिवनी 5600 रुपए।

कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव - 
इंदौर 2000 रुपए।
देवास 2000 रुपए।
उज्जैन 2000 रुपए।
खंडवा 1975 रुपए।
बुरहानपुर 1975 रुपए।
अकोला 3000 रुपए।

Also Read: Commodity: ग्वार और ग्वार गम की कीमतों में आज बदलाव, जीरा उछाल पर, जानें धनिया समेत ताज़ा भाव अपडेट