The Chopal

नरमा भाव में नज़र आ रही मंदी से किसान चिंता में, जानिए मंडियो में आज किस रेट बिका कॉटन

   Follow Us On   follow Us on
Cotton Rate

Cotton Price: नमस्कार किसान भाइयों: विभिन्न मंडियों में आज नरमा के भाव में गिरावट रही है. नरमा भाव में ₹35 से लेकर ₹200 प्रति क्विंटल तक गिरावट आई है. इस सप्ताह में 2 दिन नरमा तेज रहने के बाद अब गिरावट की तरफ चल रहा है आइए जान लेते हैं विभिन्न मंडियों में ताजा नरमा बोली के भाव,

राजस्थान की श्री विजयनगर मंडी में नरमा 8610 रूपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, और यह 90 रूपये प्रति किवंटल मंदा आज नरमा बिका,

हनुमानगढ़ मंडी में नरमा के भाव 8505 रुपए प्रति क्विंटल नजर आए, आज यहां नरमा की बोली भाव में ₹35 की गिरावट आई.

 संगरिया मंडी में नरमा के भाव 8348 रुपए प्रति कुंटल नजर आए, इस मंडी में आज नरमा ₹44 मंदा बिका,

रावतसर मंडी में नरमा के भाव 8566 रुपए प्रति क्विंटल देखे गए, इस मंडी में नरमा बोली भाव में कल के मुकाबले 74 मंदा बिका

हरियाणा की ऐलनाबाद मंडी में नरमा 8399 रुपए प्रति क्विंटल नजर आया और इस मंडी में कल के मुकाबले 86 प्रति क्विंटल मंदा बिका,

आदमपुर मंडी में नरमा के भाव 8399 रुपए दर्ज किए गए. आदमपुर मंडी नरमा के भाव में बड़ी गिरावट देखी गई. यहां पर आज नरमा ₹201 प्रति क्विंटल मंदा बिका. इसके अलावा कपास ₹10400 प्रति कुंटल बिकी. कपास में यहां आज ₹149 की तेजी देखी गई.

बरवाला मंडी में नरमा बोली 8331 रुपए आई,

हरियाणा के सिरसा मंडी में नरमा आज 8350 रुपए प्रति क्विंटल बिका, यहां भी आज नरमा के भाव में भारी गिरावट नजर आई. यहां ₹200 प्रति क्विंटल के हिसाब से नरमा आज टूटा,

फतेहाबाद मंडी नरमा के भाव 8335 रूपये प्रति किवंटल देखें गए, और यहां नरमा 65 रूपये प्रति किंवटल मंदा बिका, इसके अलावा कपास के भाव 10250 रूपये प्रति किवंटल रहें,

अबोहर मंडी में नरमा का भाव 8255-8300 रूपये प्रति किवंटल मंदा रहा यहां आज नरमा 100 रूपये प्रति किवंटल डाउन रहा.

Also Read: Jodhpur Weather: जोधपुर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से कोहरे की चादर,आगामी दिनों में ऐसा रहेगा मौसम