The Chopal

Indore Mandi Bhav: आवक में कमी से मूंग व दाल के दाम बढ़े, जानें इंदौर मंडी में आज के ताजा भाव

   Follow Us On   follow Us on
Indore Mandi News, Indore Mandi Bhav, Indore Mandi Bhav Today, Dal Rates in Indore, Dal Market in Indore, Pulses rate in Indore, Indore Market News, Indore News, MP News, Madhya Pradesh News, इंदौर मंडी समाचार, इंदौर मंडी भाव, इंदौर में दालों का रेट, इंदौर में दालों का भाव, इंदौर समाचार, मध्य प्रदेश समाचार,indore, madhya-pradesh, hindi news, nai dunia

Indore Mandi Bhav: आज मूंग की आवक कम होने के साथ लेवाली बनी रहने से इसकी कीमतों में हल्की तेजी आई है। मूंग के भाव बढऩे से दाल में भी कुछ बढ़त दर्ज की जा रही है। चने में लेवाली आज कुछ ठंडी चल रही है। बताया जा रहा है कि नई फसल की आवक शुरू होने से चने में तेजी के आसार अभी तो नजर नहीं आ रहे है साथ ही नेफेड की बिकवाली भी बनी हुई है। देशी तुवर का स्टॉक लगभग खत्म हो गया है और नई तुवर की आवक भी प्रारंभ हो चुकी है, लेकिन सरकारी की नजर होने से तुवर में तेजी के आसार भी नहीं है। देश में तुवर का आयात बढ़ रहा है, जिससे आगे तेजी भी नहीं बताई जा रही है। कृषि और किसान कल्याण विभाग द्वारा हाल ही में जारी की गई विज्ञप्ति के मुताबिक, किसानों ने 20 जनवरी 2023 तक रबी दलहन के तहत 164.12 लाख हेक्टेयर रकबे को कवर किया है, जो 163.7 लाख हेक्टेयर से 0.26 % ज्यादा है। 

मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 4450, काबुली सूडान 6100, मसूर ऑस्ट्रेलिया 6150, मसूर कनाड़ा 6050, तुवर लेमन नई 7000, पुरानी 6900, तुवर अरुषा 6050, तुवर मोजांबिक 5900, गजरी 5800 व उड़द एफएक्यू 6475 रुपए तक बोले गए।

दलहन मंडी भाव - 

चना 4975 - 5025, विशाल 4650 - 4750, डंकी चना 4300 - 4500 रुपए क्विंटल।
मसूर 5900 - 5950, तुवर महाराष्ट्र 7100 - 7350, कर्नाटक 7300 - 7450, निमाड़ी 6000 - 7100 रुपए क्विंटल।
मूंग बारिश का 7000 - 8000, मूंग पुराना 7200 - 8000, एवरेज 6500 - 7000 रुपए क्विंटल।
उड़द 6800 - 7200, मीडियम 5500 - 6500, हल्का उड़द 3000 - 4000 रुपए क्विंटल।

इंदौर मंडी दाल भाव - 

चना दाल 6200 - 6300, मीडियम 6400 - 6500, बोल्ड 6600 - 6700 रुपए।
मसूर दाल मीडियम 7600 - 7700, बोल्ड 7800 - 7900, तुवर दाल सवा नंबर 8250 - 8350 रुपए।
फूल 9050 - 9150, बेस्ट तुवर दाल 9550 - 10850 नई तुवर दाल 11200 रुपए।
मूंग दाल मीडियम 9600 - 9700, बोल्ड 9800 - 9900, मूंग मोगर 10000 - 10100, बोल्ड 10200 - 10900 रुपए।
उड़द दाल मीडियम 8500 - 8600, बोल्ड 8700 - 8800, उड़द मोगर 9000 - 9100, बोल्ड 9200 - 9300 रुपए।

काबली चना कंटेनर भाव

काबली चना (40-42) 11900, (42-44) 11700, (44-46) 11500, (58-60) 9900 रुपए।

इंदौर चावल भाव

बासमती (921) 11500 - 12500, तिबार 9500 - 10000 , दुबार 8500 - 9000, मिनी दुबार 7500 - 8000, बासमती सेला 8000 - 10000, मोगरा 4550 - 6500, दुबराज 4000 - 4500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 2600 - 2800, हंसा सेला 2650 - 2850, हंसा सफेद 2450 - 2550, पोहा 3850 - 4200 रुपए।

Also Read: Commodity: ग्वार और ग्वार गम की कीमतों में आज बदलाव, जीरा उछाल पर, जानें धनिया समेत ताज़ा भाव अपडेट