कोटा मंडी भाव 21 अक्टूबर 2022: सोयाबीन और सरसों में तेजी, मक्का रेट में गिरावट
Kota Mandi bhav 21 October 2022: राजस्थान की कोटा भामाशाह मंडी में आज अलग अलग फसलों की आवक में फिर से तेजी रही. आवक में सुधार से यह अंदाजा लगाया जा सकता है की इस बार फसलों में उत्पादन ज्यादा रहा है. हालांकि इस बार बेमौसम बारिश से भी फसलें ख़राब हुई है कोटा मंडी में 1.30 लाख बोरी की आवक दर्ज हुई.
मंडी से मिली जानकारी के मुताबिक यदि भाव की बात की जाए तो सोयाबीन एवरेज 200 रूपये, सरसों बेस्ट 200 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज नज़र आए. इसके अलावा मक्का भाव में 200 रुपए मंदी दिखाई दी. लहसुन की आवक सामान्य नज़र आ रही है. लहसुन 400 रुपए की मंदी रही. लहसुन 400 से 4500 रुपए प्रति क्विंटल बिकवाली हुई.
गेहूं मिल दड़ा 2250-2326, गेहूं एवरेज 2300-2376, बेस्ट टुकड़ी 2350-2427, सोयाबीन 3400-5000, सरसों 5400-6200, धान नया (1509) 2400-3200, मक्का नया 1500-2000, अलसी 5200-5800, ग्वार 3500-4300, मैथी 4000-4700, कलौंजी 7000-10300, जौ 2000-2400, ज्वार नई शंकर 1800-2100, बाजरा 1600-2000, मसूर 5000-6000,
मूंगहरा 5000-6400, चना देशी नया बेस्ट 4200-4351, चना देशी मीडियम 4050-4300, चना पेप्सी नया 4000-4351, चना मौसमी 4100-4350, चना कांटा नया 4000-4250, उड़द नया एवरेज 4800-6500, उड़द बेस्ट 6500-7000, धनिया बादामी 9000-9800, ईगल 9500-10200, नया रंगदार 10500-12000 प्रति क्विंटल नज़र आएं.
Also Read: Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की कही यह कुछ खास बातें इंसान को जीवन में अपनानी चाहिए,
