The Chopal

किसानों में खुशी की लहर, इस राज्य में बासमती धान ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्ड, इतने जा पहुंचे अब भाव

   Follow Us On   follow Us on
"Basmati Paddy Rate Today,Basmati Paddy Rate ,Basmati Paddy,Basmati Paddy Price,Basmati Paddy Rate Todayx

The Chopal: इस बार हरियाणा की मंडियों में अच्छी आवक देखी जा रही है। और सबसे बड़ी बात इस बार बासमती धान के भावों ने पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वर्ष 2012-13 में बासमती धान का भाव 6000 रुपये प्रति क्विंटल तक गया था। वीरवार को हरियाणा की कैथल मंडी में में यह 6200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव तक बिका है। इससे बासमती धान उत्पादक किसान बहुत खुश नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वक्त इस धान की आवक मंडियों में भी कम है, लेकिन जिले में पाई, भाणा सहित आस-पास के गांवों व अन्य ब्लॉकों में काफी किसानों ने इसका उत्पादन अच्छा किया है।

बता दे कि पूरे प्रदेश में हैफेड द्वारा मार्केट रेट पर की जा रही बासमती धान की खरीद के कारण बासमती धान की कीमतों में प्रतिस्पर्धा भी बनी हुई है। सबसे ज्यादा बासमती धान की खरीद सरकारी एजेंसी हैफेड कर रही है। इसी कारण निजी निर्यातकों को अपने कोटे पूरे करने के लिए बासमती धान को ऊंची कीमतों पर खरीदना भी पड़ रहा है।

कैथल की पाई अनाज मंडी से मिली जानकारी के मुताबिक, वीरवार को पाई मंडी में बासमती धान सबसे ज्यादा 6200 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका है जबकि 10 साल पहले वर्ष 2013 में यह रिकॉर्ड तोड़ छह हजार रुपये प्रति क्विंटल तक बिका था। इतना ही नहीं, जिले कैथल की मंडी में यह धान केवल 5900 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका है। इस बार पाई क्षेत्र के किसान अपने धान की बढ़िया भाव पर बिक्री पर खुश है।

पाई मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह फौजी, किसान महावीर, जगदीश, परेंद्र ने बताया कि मंडी में जैसे किसान बासमती धान लेकर आता है तो आते ही वह सीधे बिक जाता है। उन्होंने बताया कि देश में सबसे अधिक पाई क्षेत्र बासमती धान की पैदावार भी करता है। इसकी महक पाई में ही नही अपितु विदेशों तक भी फैलती है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष यही धान केवल तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल तक बिका था। इस बार किसानों की बासमती धान का मूल्य पिछले वर्ष की अपेक्षा दोगुने से अधिक मूल्य मिल रहा है।

हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत ने बताया कि मुख्यमंत्री हरियाणा का किसान को समृद्ध करने का सपना साकार होता भी दिख रहा है। आज हरियाणा का किसान बहुत खुश है। हैफेड ने हरियाणा के किसान की परंपरागत खुशबूदार बासमती का निर्यात करने व घरेलू बाजार में इसकी खपत बढ़ाने के लिए इसकी मार्केट रेट पर खरीद भी शुरू की है। यह अच्छी बात है कि धान 6200 रुपये प्रति क्विंटल तक भी जा पहुंचा है।

मंडी भाव 24 नवंबर 2022: सरसों, ग्वार, मुंग, नरमा, तिल, बाजरी इत्यादि सभी फसलों का भाव

धान मंडी भाव 23 नवंबर 2022: धान के रेटों में फिर उछाल, जानिए विभिन्न मंडियो के ताज़ा भाव