Alwar Mandi Bhav : मंडी में सरसों के भाव में आई गिरावट, दामों में रहेगा तेजी मंदी का सिलसिला जारी
Mandi Bhav : मंडी में सरसों के भाव में तेजी मंदी का सिलसिला जारी रहेगा। फिलहाल मंडी में सरसों की आवक कमजोर होने की वजह से सरसों के भाव में गिरावट रही है।

Alwar Mandi Bhav : राजस्थान के अलवर जिले की कृषि उपज मंडी में सरसों के भाव में तेजी मंदी रहने का सिलसिला जारी रहेगा। मंडी में मौजूद व्यापारी ने बताया सरसों के दाम आयातित तेलों पर निर्भर करते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आयातित तेलों में तेजी मंदी होने की वजह से सरसों के भाव में उतार चढ़ाव का सिलसिला बना रहेगा।
इस समय मंडी में सरसों की आवक भी काफी कमजोर है। मंडी में चना में गेहूं और जौ तथा बाजार के भाव में किसी भी तरह का बदलाव नहीं होगा। ग्वार के भाव में आने वाले समय में बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है। अभी कुछ दिन ग्वार के भाव एक जगह पर टिके रहेंगे। इसी के साथ शुक्रवार को अलवर मंडी में सरसों के भाव में मंदी दर्ज की गई गई है। बाकी कृषि जिंस स्थिर रहे हैं।
अलवर मंडी भाव (Alwar Mandi Bhav)
फसल | भाव |
गेहूं | 2460 से 2590 |
जौ | 2200 से 2300 |
बाजरा | 2225 से 2375 |
चना | 5350 से 5575 |
सरसों | 5800 से 6400 |
ग्वार | 4100 से 4600 |