The Chopal

Alwar Mandi bhav: सरसों और चना में मंदी आने के आसार, जानिए कृषि उपज भाव

Mandi Bhav 2025 : मंडी में चना और सरसों के भाव में मंदी होने की संभावना है। क्योंकि इस बार मौसम के हिसाब से उत्पादन होने की उम्मीद है। इस कारण चना व सरसों के भाव में नरमी रहेगा। फिलहाल मंडी में ग्वार के भाव में तेजी की उम्मीद है। वही मंडी में गेहूं, बाजरा, चना, सरसों व कपास के भाव कमजोर रहे है। 

   Follow Us On   follow Us on
Alwar Mandi bhav: सरसों और चना में मंदी आने के आसार, जानिए कृषि उपज भाव

Alwar Mandi Bhav : राजस्थान की अलवर मंडी में चना व सरसों के भाव में मंदी आने की उम्मीद है। मंडी के व्यापारियो के मुताबिक इस सीजन मौसम अनुकूल होने के कारण सरसों व चना की अच्छी फसल होने की संभावना है। इस वजह से मंडी में सरसों व चना की मांग कमजोर हो रही है। मांग कमजोर होने की वजह से भावों मे गिरावट आएगी। इसके साथ ही चने का आयात आस्ट्रेलिया से होने के कारण भी चने की उपलब्धता बनी हुई है।

मंडी में इस समय केवल ग्वार के भाव में ही तेजी की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि इस बार ग्वार की पैदावर कम है। इस बीच मंडी में गेहूं, बाजरा, चना, सरसों व कपास के भाव कमजोर रहे है। अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे। मंडी में भाव इस प्रकार रहे नीचे तालिका में देखे...

अलवर मंडी भाव

फसल भाव
गेहूं 2962 से 3101
जौ 2405 से 2503
बाजरा 2381 से 2504
चना 5751 से 6010
सरसों 5456 से 5952
ग्वार 4510 से 5010
कपास 6230 से 7205
तिल्ली 9508 से 10509

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए भाव किसानों व व्यापारियों द्वारा एकत्रित किए गए हैं। किसी भी तरह का सौदा करने से पहले नजदीकी मंडी में भाव की पुष्टि जरूर कर ले। किसी भी तरह के नफे नुकसान के लिए हम उतरदाई नहीं है।