The Chopal

Barwani Mandi: कपास की आवक पहुंची 300 क्विंटल, किसानों को मिल रहा ये भाव

Badwani Bhav : गर्मी व खरीफ सीजन का कपास खेतों से निकलकर बिकने आने लगा है। आज रविवार को शहर स्थित कृषि उपज मंडी में कपास की नीलामी प्रक्रिया हुई। इस रविवार बड़ी संख्या में किसान उपज बेचने कृषि उपज मंडी पहुंचे।

   Follow Us On   follow Us on
Barwani Mandi: कपास की आवक पहुंची 300 क्विंटल, किसानों को मिल रहा ये भाव

Cotton Mandi Bhav In Badwani : गर्मी व खरीफ सीजन का कपास खेतों से निकलकर बिकने आने लगा है। आज रविवार को शहर स्थित कृषि उपज मंडी में कपास की नीलामी प्रक्रिया हुई। इस रविवार बड़ी संख्या में किसान उपज बेचने कृषि उपज मंडी पहुंचे। इस बार कपास की आवक भी बड़ी देखने को मिली।

सुबह से शुरू हुआ नीलामी का दौर शाम 5.30 बजे तक चला। इस दौरान किसान अपने कपास की नीलामी का इंतजार करते नजर आए। जबकि इस सप्ताह किसानों की बड़ी भीड़ होने के चलते और बड़े हुए भाव मिलने पर कई किसान अपनी ऊपज जल्दी बेच कर चले गए। किसानों ने कहा कि अपेक्षा अनुसार भाव नहीं है,फिर भी पिछले सप्ताह से ज्यादा भाव इस बार मिले है।

ज्यादातर किसानों का कपास 4200 से 7 हजार रुपए क्विंटल तक मिला। वहीं व्यापारियों के अनुसार कपास के दाम क्वालिटी अनुसार तय होते है। मंडी में आज कपास का भाव अधिकतम भाव 7 हजार प्रति क्विंटल रहा। दिनभर कृषि उपज मंडी में आज 300 क्विंटल कपास की आवक रही। जिसका न्यूनतम भाव 4200 रुपए प्रति क्विंटल अधिकतम भाव 7 हजार प्रति क्विंटल तो वही मॉडल भाव 6 हजार 525 रुपए प्रति क्विंटल रहा। जिसमें 36 बैलगाड़ी 16 वाहन और 320 पोटलो से कपास की मंडी में आवक रही।