Bikaner mandi Bhav: सरसों के भाव स्थिर, गेहूं में तेजी, मोठ और मूंगफली की आवक जारी
Updated: Oct 2, 2024, 11:36 IST
Bikaner: राजस्थान की बीकानेर मंडी में मंगलवार को सरसों के भाव में कुछ खास बदलाव नजर नहीं आया. पिछले एक सप्ताह सरसों का भाव 6000 के आसपास बना हुआ है. हालांकि गेहूं में मामूली तेजी जरूर बनती दिख रही है. मंडी में लगातार नए मोठ और मूंगफली की आवक जारी है. अगले कुछ दिनों में इन दोनों ही फसलों की आवक बढ़ने का अनुमान है क्योंकि इन दिनों बारिश कम होने के कारण तेज गर्मी से फसल जल्दी-जल्दी पक रही है. आई नजर डालें बीकानेर के सभी फसलों के भावों पर, इस लेख में बताए हुए भाव रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से है.
बीकानेर मंडी भाव
| फसल का नाम | भाव |
| सरसों | 5500 से 6051 |
| तारामीरा | 4800 से 5001 |
| गेहूं | 2500 से 2951 |
| मुंगफली चुगा | 4400 से 5200 |
| चना | 7100 से 7550 |
| रूसी चना | 6900 से 7600 |
| मुंगफली खला | 4500 से 5501 |
| मेथी | 5100 से 5751 |
| ग्वार | 5200 से 5451 |
| ईसबगोल | 11800 से 13400 |
| मोठ | 5100 से 5401 |
| जीरा | 23000 से 25700 |
| मुंग | 6500 से 7401 |
डिस्क्लेमर: बीकानेर मंडी में फसलों के भाव माल की क्वालिटी के हिसाब से बदलते रहते हैं. कई बार माल अच्छा आ जाता है तो उसके दाम ऊंचे देखने को मिलते हैं. तो कई बार माल की क्वालिटी सही न होने से भाव नीचा भी देखने को मिलता है.

