Bikaner Mandi Price: ग्वार के रेट बदले, मूंगफली रही मंदी, चना में हल्की तेजी

Bikaner Mandi Bhav Today : राजस्थान की बीकानेर मंडी से प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक विभिन्न फसलों के भाव में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला. आज सोमवार 9 दिसंबर 2024 को मूंगफली के भाव में मामूली मंदी दर्ज की गई. परंतु ग्वार के भाव में मामूली तेजी देखने को मिली. बीकानेर मंडी में तीन तरह की मूंगफली की आवक होती है जिसमें से मूंगफली खला और सिकाई के भाव में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ. मंडी में लगातार इस भूगोल और जीरा के भाव स्थिर नजर आ रहे हैं. पिछले एक सप्ताह से जीरा 20000 से लेकर 22000 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है. इसके अलावा मोठ और मूंग के भाव में भी किसी प्रकार का उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिल रहा है. पिछले दिनों से गेहूं के भाव में मामूली तेजी देखने को मिल रही है मंडी में फिलहाल गेहूं 2700 से लेकर 3500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है.
बीकानेर मंडी का भाव (रुपए प्रति क्विंटल)
फसल | भाव |
सरसों | 5200 से 5701 |
गेहूं | 2700 से 3501 |
मुंगफली चुगा | 4000 से 5000 |
मुंगफली खला | 4200 से 5501 |
मुंगफली सिकाई | 5301 से 6401 |
ग्वार | 4800 से 4931 |
मोठ | 4300 से 4851 |
मुंग | 6600 से 7501 |
मुंग | 6600 से 7501 |
चणा | 6200 से 6551 |
मेथी | 5000 से 5401 |
ईसबगोल | 10500 से 12500 |
जीरा | 20000 से 22000 |
डिस्क्लेमर: इस लेख में दिखाए हुए भाव विभिन्न व्यापारियों से प्राप्त किए गए हैं. मंडी में विभिन्न प्रकार की फसलों के माल की कई तरह की क्वालिटी की आवक जारी रहती है और उसी माल के क्वालिटी के हिसाब से भावों में बदलाव होता रहता है.