Bikaner Mandi Update: मूंगफली, सरसों और ग्वार की हो रही आवक, सभी फसलों के नए भाव जारी

Bikaner Mandi Bhav today: बीकानेर मंडी में पिछले कुछ दिनों से सरसों और मूंगफली की आवक लगातार जारी है. हालांकि मंडी से प्राप्त हुए अपडेट से ग्वार की आवक फिलहाल कमजोर देखने को मिल रही है. जीरा का सीजन बीत जाने के बाद जीरा की फसल भी मंडी में कम ही आ रही है. मूंगफली के भाव रोजाना बदल रहे हैं. एक दिन ₹100 मंडी तो दूसरे दिन ₹100 का उछाल देखने को मिल रहा है परंतु ज्यादा बड़ा बदलाव मूंगफली में नजर नहीं आया है. वर्तमान समय में बीकानेर मंडी में 10 से 12 फसलों की आवक बनी हुई है. इसके भाव की ताजा अपडेट हम लेकर आज आपके सामने हाजिर हुए हैं. आइये नजर डालें भाव पर,
बीकानेर मंडी भाव
फसल का नाम | (भाव) रूपये प्रति किवंटल |
सरसों | 5200 से 5701 |
गेहूं | 2700 से 3501 |
मुंगफली चुगा | 4200 से 5100 |
मुंगफली खला | 4200 से 5551 |
मुंगफली सिकाई | 5301 से 6601 |
ग्वार | 4800 से 4931 |
मुंग | 6400 से 7451 |
मोठ | 4300 से 4851 |
जीरा | 20500 से 22000 |
चना | 6200 से 6651 |
मेथी | 5000 से 5401 |
ईसबगोल | 10500 से 12500 |
डिस्क्लेमर: इस लेख में बताए हुए भाव व्यापारियों और अन्य स्रोतों से लिए गए हैं। मंडी में पहुंचने वाली फसल में नमी और क्वालिटी के हिसाब से भाव में बदलाव होता रहता है। इसलिए किसी भी तरह का सौदा करने से पहले नजदीकी मंडी में भाव की जानकारी जरूर ले लेवे।