The Chopal

धनिया के भाव 400 रुपए पार पहुंचें, महंगाई डाल रही जेब पर असर

Coriander Price :आम घर की रसोई में धनिया का प्रयोग किया जाता है। क्योंकि धनिया को सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। इसके बढ़ते दामों ने रसोई का बजट हिला कर रख दिया है। जिस वजह से आम लोगों पर गहरा असर पड़ रहा है।

   Follow Us On   follow Us on
धनिया के भाव 400 रुपए पार पहुंचें, महंगाई डाल रही जेब पर असर

Mandi Me Dhania Ke Bhao : व्यंजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए धनिया का प्रयोग किया जाता है। परंतु अब इसके बढ़ते दामों को देख कर लोगों की पहुंच से बाहर होता नजर आ रहा है। वैसे मन तो धनिया सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। परंतु बढ़ते दामों के कारण इसकी खरीदारी में कटौती देखी जा रही है।

उत्तर प्रदेश के इटावा में धनिया के दाम 400 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। थोक बाजार में तो इसकी कीमत 350 रूपए है, परंतु सब्जी विक्रेता इसे 40 रुपए 100 ग्राम के हिसाब से बेच रहे हैं। जबकि पहले यह दाम आधे थे।

उत्तर प्रदेश के सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि वह मंडी से 350 प्रति किलों के हिसाब से धनिया खरीद रहे हैं। इसी कारण उन्हें खुले बाजार में धनिया महंगे दामों पर बेचना पड़ रहा है। बढ़ती कीमत के वजह से लोग अब सिर्फ 10 या 20 रूपए का धनिया ही खरीद रहे हैं। जबकि पहले यह अधिक मात्रा में खरीदते थे। इस वजह से लोगों के भजन की गुणवत्ता पर भी असर पड़ा है। उत्तर प्रदेश के इटावा में धनिया की पैदावार नहीं होती, जिस वजह से दूसरे राज्यों से लाना पड़ रहा है। मानसून सीजन के चलते हरी सब्जियों में कमी के कारण धनिया की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

सेहत के लिए लाभदायक

धनिया में लिनोलिक एसिड, पैमिटिक एसिड, ओलिक एसिड, तथा एस्कॉर्बिक एसिड जैसे तत्व होते हैं। यह ब्लड में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं। इस वजह से दिल की बीमारियों से बचाव होता है। धनिया में बर्नियोल और लेना लन जैसे कंपाउंड होने की वजह से लीवर के लिए भी काफी फायदेमंद रहता है। पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरिया गुण डायरिया से भी बचाते है।

हार्ट अटैक स्ट्रोक से बचाता है

धनिया के एंटीबैक्टीरियल, एंटी-फंगल तथा एंटीसेप्टिक गुण  स्किन इन्फेक्शन से बचते हैं और  ब्लड वेसल के टेंशन को काम करके ब्लड प्रेशर में संतुलन बनाए रखते हैं। जिस से हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचाव होता है।

News Hub