Cotton Bhav: कपास के भावों में आई तेजी, आवक में हो रहा लगातार इजाफा
Today Cotton Price : मंडी में 60 हजार बैलगाड़ी और 850 वाहनों से 13500 क्विंटल कपास की आवक हुई है। वही आज मंडी में कपास के भाव में अच्छा खासा उछाल देखने को मिला है। इसी वजह से मंडी में कपास की आवक अच्छी हो रही है। कपास की कीमत कीमत में बढ़ोतरी देख किसानों में काफी उत्साह है। उत्पादन में गिरावट होने की वजह से भाव में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद की जा रही है।
Oct 4, 2024, 13:01 IST

मिली जानकारी के मुताबिक खरगोन के आनंद नगर स्थित कपास मंडी में 60 बैलगाड़ी और 850 वाहनों के माध्यम से 13500 क्विंटल कपास मंडी में पहुंचा है। मंडी में अच्छी क्वालिटी की कपास 7266 रुपए प्रति क्विंटल बिकी है। जो मंगलवार के मुकाबले 100 रुपए प्रति क्विंटल ज्यादा है। वही मंडी में कपास का न्यूनतम भाव 3500 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जबकि कपास का औसत भाव 5500 रुपए प्रति क्विंटल रहा है।
खरगोन जिले के बिस्टान रोड स्थित मंडी में गेहूं मक्का और सोयाबीन के भाव में उतार चढ़ाव दर्ज किया गया है। वही मंडी में गेहूं की आवक में घटौती हुई तो मक्का की आवक में बढ़ोतरी हुई है। गेहूं और सोयाबीन के भाव में थोड़ी गिरावट नजर आई है।
1. कृषि उपज मंडी में गेहूं का न्यूनतम भाव 2575 रुपए और अधिकतम 2781 रुपए प्रति क्विंटल रहा और औसत भाव 2731 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। मंडी में कुल 499 क्विंटल गेहूं आवक हुई है।
2. कृषि उपज मंडी में मक्का का न्यूनतम भाव 1481 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। जबकि अधिकतम 2512 रुपए रहा है। और वही औसत भाव 1651 रुपए क्विंटल दर्ज हुआ है। मंडी मक्का की कुल 4900 क्विंटल आवक हुई है।
3. मंडी में सोयाबीन का रेट न्यूनतम 3352 रुपए प्रति क्विंटल और अधिकतम 4368 रुपए रुपए प्रति क्विंटल दर्ज हुआ है। जबकि औसत भाव 3770 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। मंडी में कुल 2450 क्विंटल सोयाबीन मंडी में पहुँचा है।