Edible Oil Price: सरसों के रेट MSP से पार, सोया तेल में मंदी जारी, जानें आज मंडी में तेल-तिलहन मंडी भाव

   Follow Us On   follow Us on
Edible Oil Price

Edible Oil Price: अब सरसों की आवक देश की मंडियों में 8 लाख बोरी तक बताई गई। मध्यप्रदेश में 1.15 लाख बोरी , राजस्थान में 2.95 लाख, यूपी में 1.25 लाख, गुजरात में 1.50 लाख व अन्य राज्यों में 1 लाख बोरी तक सरसों आई। इस बार सरसों की फसल का उत्पादन भी काफी अच्छा रहा है, तथा सरसों के दाम भी MSP से कही अधिक चल रहे है, ऐसे में सरसों के भाव को लेकर विचार-विमर्श भी किया जा रहा है, कि सरसों के दामो का भविष्य क्या होगा? बता दे कि सरसों का एमएसपी भाव 5450 तय किया गया है। मंडियों में भाव 6000 से 6200 रुपए क्विंटल तक चल रहा है। व्यापारिक सूत्रों का कहना है कि आपूर्ति में बढ़ोतरी तो हो रही है, लेकिन तेल की खपत अधिक होने से इसमें मांग तेज है, जिसके चलते भाव अब कम नहीं हो रहे है। 

दूसरी और सोयाबीन तेल में भी मंदी छाई हुई है। घटे भाव पर भी लेवाली का समर्थन भी नहीं मिल रहा है। सोयाबीन के दाम भी खास भी बढ़ नहीं रहे है।  सूखे से प्रभावित अर्जेंटीना में फसल के नुकसान की चिंता के बीच मलेशियाई पाम तेल वायदा सात सप्ताह के अपने उच्चतम स्तर तक भी पहुंच गया, अमरीकी सोया तेल की कीमतों में रात भर की मजबूती को देखते हुए, जबकि इस महीने पाम उत्पादन में मंदी को भी समर्थन अब मिला।

आज लूज तेल के ताजा भाव (प्रति दस किलो) : 

इंदौर मंूगफली तेल 1710 से 1730 रुपए।
मुंबई मूंगफली तेल 1710 रुपए।
इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1120 से 1125 रुपए।
इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1095 से 1100 रुपए।
मुंबई सोया रिफाइंड 1135 से ॅ1140 रुपए।
मुंबई पाम तेल 965 रुपए।
इंदौर पाम 1025 रुपए।
राजकोट तेलिया 2700 रुपए। 
गुजरात लूज 1700 रुपए।
कपास्या तेल इंदौर 1050 रुपए।

तिलहन मंडी भाव : सरसों 6000 से 6200, रायड़ा 5000 से 5300, सोयाबीन 4900 से 5595 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 45000 से 45500 रुपए टन।

प्लांटों के सोयाबीन ताजा भाव : बैतूल 5725, कास्ता 5550, खंडवा 5650, रुचि 5510, लक्ष्मी 5600, धानुका 5660, एमएस नीमच 5660, एमएस पचोर 5625, एवी 5550 व सिवनी 5550 रुपए।

Rajasthan Mausam: वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते राजस्थान में पारा चढ़ा, मौसम जयपुर केंद्र द्वारा इस दिन से मौसम बदलने के आसार