UP की इस मंडी में किसान बेच सकेंगे धान की फसल, मिलेंगे उचित भाव
Selling Paddy : कन्नौज के किसानों को अब एक बड़ी सहूलियत मिलेगी। कन्नौज व आसपास के जिलों के किसानों को अब अपना धान बेचने के लिए कहीं पर भी भटकना नहीं पड़ेगा। यूपी की सबसे बड़ी आलू मंडी में अब कन्नौज के किसान अपना धान भी बेंच सकेंगे।

UP News : इसकी सौगात राज्य मंत्री असीम अरुण ने किसानों को दी है। असीम अरुण ने बताया कि अब किसान आलू मंडी में अपना धान भी बेच सकेंगे। इससे किसानों को कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होगी। यहां धान की खरीद शुरू होने से किसानों का समय व पैसा दोनों बचेगा। साथ भी दाम भी अच्छा मिलेगा।
कन्नौज के साथ-साथ आसपास के जिलों के भी किसान यहां पर आकर आलू के साथ-साथ अपने धान की फसल को भी भेज सकेंगे। पहले यह सुविधा यहां पर नहीं थी लेकिन आज से यह सुविधा यहां पर शुरू हो गई है। अब धान की फसल करने वाले किसानों को कहीं और दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जिससे उनका पैसा और समय दोनों ही बचेगा साथ ही किसानों को उनकी फसल के यहां पर उचित दाम भी मिलेंगे।
सबसे पहले लाभ किसानों को कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होगी। जिससे उनके समय की बचत होगी साथ ही आने-जाने में जो भाड़ा लगता था उसकी भी बचत होगी। किसान अपनी फसल को उचित दामों में बहुत ही आसान तरीके से यहां पर बेच सकेंगे। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने बताया कि कन्नौज के किसानों को एक बड़ी सौगात आज से मिली है।
इस आलू मंडी में कन्नौज के साथ-साथ आसपास की जिलों के भी किसान अपना आलू बेचने आते थे, लेकिन धान की फसल बेचने के लिए उन किसानों को कानपुर, लखनऊ की यात्रा करनी पड़ती थी।जिसमें उनका समय और पैसा दोनों ही लगता था, लेकिन अब आलू मंडी में धान की फसल किसान बड़े ही आसान तरीके से बेच सकेंगे। इससे किसानों को कई तरीकों से लाभ होगा।
कन्नौज मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर ठठिया क्षेत्र में यह विशिष्ट आलू मंडी बनी है। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे के बिल्कुल पास में होने के चलते इसमें आने वाले किसानों को कहीं पर भी भड़काने की जरूरत नहीं होगी। बहुत ही आसान तरीके से वह इस आलू मंडी में पहुंच सकते हैं।