Harda Mandi bhav: हरदा मंडी में गेहूं और चना के भाव कम हुए, जानिए कृषि उपज रेट

Harda Mandi ka Bhav: मध्य प्रदेश में हरदा जिले की मंडी में सोमवार को अलग-अलग फसलों की 25598 बोरी आवक हुई. जिसमें से सबसे ज्यादा आवक के गेहूं की हो रही है. बाकी चना और सोयाबीन के अलावा अन्य फसलों की आवक सामान्य बनी हुई है. मंडी में फिलहाल गेहूं, चना, सोयाबीन, मूंग, सरसों, मक्का, तुवर, काकटू चना और डालर चना इत्यादि का कारोबार हो रहा है. हम आपको इस लेख में इन फसलों के न्यूनतम और उच्चतम भाव बताएंगे. हरदा जिले की मंडी में होली की लंबी छुट्टियों के बाद जैसे ही कारोबार शुरू हुआ. तो गेहूं का भाव मंदा रहा. इसके अलावा चने के भाव में भी गिरावट देखने को मिली. छुट्टियों के बाद व्यापार सामान्य होने में अभी एक-दो दिन का समय लग सकता है. आइये देखें भाव
हरदा मंडी भाव ( रुपए प्रति क्विंटल)
कृषि उपज नाम | भाव |
गेहूं | 2150 से 2566 |
चना | 3401 से 5292 |
सोयाबीन | 2601 से 3990 |
मूंग | 5501 से 7796 |
सरसों | 2000 से 5250 |
मक्का | 1711 से 2070 |
तुवर | 6000 से 6000 |
काकटू चना | 3451 से 6371 |
डॉलर चना | 3050 से 8471 |
Disclaimer: इस लेख में बताएं जा रहे भाव हरदा जिले की मंडी के आधिकारिक बुलेटिन से प्राप्त किए गए हैं. इस लेख में बताई जा रहे भाव बिल्कुल सही और सटीक है.