The Chopal

Indore Mandi Bhav: जारी रहेगी गेंहू निर्यात पर रोक, तुवर में तेजी, चना मंदा, जानें दाल-दलहन ताजा मंडी भाव

   Follow Us On   follow Us on
BHAV

Indore Mandi Bhav: - आप को बता दे की देश की मंडियों में अब नई फसल के गेहूं की आवक शुरू भी हो चुकी है। बता दे की मार्च से प्रेशर भी बनने लगेगा। बीते वर्ष रिकार्ड और ताबड़तोड़ निर्यात के बाद लगे प्रतिबंध से अब नई फसल के बाद भी उठने के आसार नहीं लग रहे है। आप को बता दे की बीते साल गेहूं के भारी निर्यात की वजह से  सरकारी खरीदी के प्रति किसानों की रुचि नहीं दिखी थी । सरकार के पास गोदामों में बफर स्टाक से कुछ ही अधिक  गेहूं ही अब रह गया है। बीते साल मार्च से ही देश में गेहूं और आटा की कीमतें भी काफी ऊंची बनी हुई है। सरकार को जहा एक ओर तो सरकारी गोदाम भरने की चिंता बनी हुई है वही दूसरी ओर महंगाई नियंत्रण के प्रति भी सजग है।

वित्त वर्ष के लिहाज से देखे तो 2021 से 2022 में कुल 50 लाख टन तक गेहूं का जबकि 2022 से 2023 में करीब 45 लाख टन तक गेहूं का निर्यात देश से हुआ था। छावनी अनाज मंडी में तुवर में लेवाली अच्छी रहने से भाव में 100 रुपये की तेजी भी रही। तुवर महाराष्ट्र में सफेद 7300 से 7500 कर्नाटक तुवर 7600 से 7700 निमाड़ी तुवर 6500 से 7300 तुवर दाल 8300 से 8400 मीडियम 9100 से 9200 बेस्ट 9600 से 9800 नई दाल 10100 से 10900 व्हाइटरोज तुवर दाल 11300 रुपये प्रति क्विंटल बिकी। चने कांटे में मांग कम रहने से 25 रुपये टूटकर 4925 रुपये बिका। वहीं काबुली चने में मांग निकलने 200 रुपये की पुन: तेजी देखने को मिली। कंटेनर में डालर चना (40/42) 13000, (42/44) 12800, (44/46) 12600, (58/60) 11100, (60/62) 11000, (62/64) 10900 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बोले गए।

दालों के दाम -

चना दाल 6100 से 6200 मीडियम 6300 से 6400 बेस्ट 6500 से 6600 मसूर दाल 7350 से 7450 बेस्ट 7550 से 7650 मूंग दाल 9500 से 9600 बेस्ट 9700से 9800 मूंग मोगर 9900 से 10000 बेस्ट 10100 से 10200 तुवर दाल 8300 से 8400 मीडियम 9100 से 9200 बेस्ट 9600 से 9800 नई दाल 10100 से 10900 उड़द दाल 8600 से 8700 बेस्ट 8800 से 8900 उड़द मोगर 9200 से 9300 बेस्ट 9400 से 9500 रुपये प्रति क्विंटल।

दलहन मंडी भाव -

चना कांटा 4925 विशाल 4700 से 4800 डंकी चना 4300 से 4500 मसूर 5700 तुवर महाराष्ट्र सफेद 7300 से 7500 कर्नाटक तुवर 7600 से 7700 निमाड़ी तुवर 6500 से 7300 मूंग 7600 से 8000 एवरेज 6700 से 7300 बारिश की मूंग 7000 से 8100 उड़द बेस्ट 6800 से 7300 मीडियम 5500 से 6600 हलकी 3000 से 4000 सरसों 5300 से 5400 राइडा 5300 रुपये प्रति क्विंटल. 

ALSO READ - Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य की नीति के मुताबिक, ऐसी स्त्री के घर पर कदम से आ सकता है जिंदगी में तूफान