The Chopal

जयपुर मंडी भाव 05 मई 2024: सरसों तेल में मंदी, सोने में कोई परिवर्तन नहीं, चांदी भी सस्ती

Jaipur Mandi Bhav : सोने की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। 24 कैरेट सोना 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जयपुर मंडी में सरसों कच्ची घाणी तेल की मांग कम होने से 50 रुपये प्रति क्विंटल की कीमत गिर गई।

   Follow Us On   follow Us on
जयपुर मंडी भाव 05 मई 2024: सरसों तेल में मंदी, सोने में कोई परिवर्तन नहीं, चांदी भी सस्ती 

Jaipur Mandi Bhav : जयपुर सराफा बाजार भी सोने और चांदी की कीमतों में हो रही गिरावट से प्रभावित हो रहा है। सोने की कीमतों में बदलाव नहीं देखा गया। 24 कैरेट सोना 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने का 10 ग्राम मूल्य 68,500 रुपए है। चांदी की कीमत भी 300 रुपए गिरी। 82,250 रुपये प्रति किलो चांदी का मूल्य था।

सरसों तेल में गिरावट : जयपुर मंडी में सरसों कच्ची घाणी तेल की मांग कम होने से 50 रुपये प्रति क्विंटल की कीमत गिर गई। कांडला पोर्ट पर बीकानेर मूंगफली तेल और पाम ऑयल के दाम भी गिर गए। चना, दाल-दलहन, अनाज और चीनी के भाव सामान्य कारोबार से स्थिर रहे।

ये रहे आज के ताजा भाव :

अनाजः गेहूं मिल डिलीवरी 2470 से  2480, मक्का लाल 2350 से  2450, बाजरा 2300 से  2350, ज्वार पीली 2900 से  3000, जौ लूज 1800 से  2000 रुपए प्रति क्विंटल.

गुड़-चीनी: चीनी 4050 से  4275, गुड़ 4250 से  4500 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड.

दाल-दलहनः मूंग मिल डिलीवरी 8500 से  9000, मोठ 6500 से  7000, चौला 9000 से  9500, उड़द 9000 से  9500, चना जयपुर लाइन 6400 से  6600, मूंग मोगर 10000 से  10700, मूंग छिलका 9500 से  10500, उड़द मोगर 11000 से  13000, अरहर दाल 13000 से  15000, चना दाल मीडियम 7500 से  7550, चना दाल बोल्ड 8150 से  8200 रुपए प्रति क्विंटल.

तेल-तिलहनः सरसों मिल डिलीवरी 5350 से  5355, सरसों कच्ची घाणी तेल 9950, कांडला पोर्ट पाम ऑयल 9000, कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड 9150, कोटा सोया रिफाइंड 9500, मूंगफली तेल बीकानेर 15100 रुपए प्रति क्विंटल.

ग्वार व ग्वारगमः ग्वार जयपुर लाइन 5350-5450, ग्वारगम जोधपुर 10950 रुपए प्रति क्विंटल.

पेट्रोल-डीजल की कीमत रही स्थिर : 

वहीं, डीजल और पेट्रोल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ। जयपुर में पेट्रोल 104.88 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल 90.36 रुपए प्रति लीटर है।