The Chopal

जयपुर मंडी भाव 30 अप्रैल 2024: सरसों की कीमतों में आज सुधार, सोना व चांदी मे कोई बदलाव नहीं

   Follow Us On   follow Us on
जयपुर मंडी भाव 30 अप्रैल 2024: सरसों की कीमतों में आज सुधार, सोना व चांदी मे कोई बदलाव नहीं 

Jaipur Mandi Bhav : जयपुर मंडी में आज आवक कमजोर होने की वजह से सरसों के भाव में सुधार देखने को मिला. इस सीजन में चना भाव मजबूत नजर आ रहे हैं. सोमवार को सोने की कीमतों में 150 रुपए की गिरावट हुई. 24 कैरेट सोने की कीमत 74050 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। 22 कैरेट सोना भी 100 रुपए महंगा हुआ.

जयपुर सराफा बाजार में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ समय से गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट हुई, लेकिन चांदी के दाम स्थिर रहे।  बाद में, 22 कैरेट सोना 69300 रुपए प्रति 10 ग्राम था। चांदी की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ और 83450 रुपए प्रति किलो रहे।

सरसों के भाव में सुधार : तेल मिलों की मांग बढ़ने से जयपुर मंडी में सरसों की डिलीवरी 50 रुपये प्रति क्विंटल तेज हुई। इससे सरसों कच्ची घाणी तेल की कीमत भी सौ रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी। अन्य खाद्य तेलों का रुख स्थिर रहा। अनाज, ग्वार सीड और चीनी के भाव सामान्य कारोबार से स्थिर रहे।

अनाज - गेहूं मिल डिलीवरी : 2450 से 2460, मक्का लाल : 2400 से 2500, बाजरा : 2200 से 2300, ज्वार पीली : 2900 से 3000, जौ लूज : 1800 से 2000 रुपए प्रति क्विंटल.

गुड़-चीनी - चीनी : 4000 से 4280, गुड़ : 4000 से 4350 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड.

दाल-दलहन - मूंग मिल डिलीवरी : 8500 से 9000, मोठ : 6500 से 7000, चौला : 9000 से 9500, उड़द : 9000 से 9500, चना जयपुर लाइन : 6450 से 6650, मूंग मोगर : 10000 से 10700, मूंग छिलका : 9500 से 10500, उड़द मोगर : 11000 से 13000, अरहर दाल : 13000 से 15000, चना दाल मीडियम : 7500 से 7550, चना दाल बोल्ड : 8150 से 8200 रुपए प्रति क्विंटल.

तेल-तिलहन - सरसों मिल डिलीवरी : 5400 से 5405, सरसों कच्ची घाणी तेल : 10100, कांडला पोर्ट पाम ऑयल : 9200, कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड : 9150, कोटा सोया रिफाइंड : 9500, मूंगफली तेल बीकानेर : 15300 रुपए प्रति क्विंटल.

ग्वार व ग्वारगम - ग्वार जयपुर लाइन : 5480 से 5575, ग्वारगम जोधपुर : 11300 रुपए प्रति क्विंटल.

पेट्रोल-डीजल स्थिर : वहीं, डीजल और पेट्रोल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ। जयपुर में पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर है।