The Chopal

जयपुर मंडी भाव 9 सितंबर: ग्वार सीड और गम रेट गिरा, खाद्य सरसों तेल में तेजी

   Follow Us On   follow Us on
जयपुर मंडी भाव 9 सितंबर: ग्वार सीड और गम रेट गिरा, खाद्य सरसों तेल में तेजी

Jaipur Mandi Bhav: जयपुर मंडी में फसलों में मामूली उतार चढ़ाव जारी है. वायदा बाजार में गिरावट आने की वजह से ग्वार सीड के भाव 50 रुपए प्रति क्विंटल टूट गए. दूसरी और सरसों में मामूली तेजी और मांग बनी रहने के कारण सरसों का कच्ची घानी तेल 100 रुपए प्रति क्विंटल तेज हो गया. बरसाती मौसम रुकने के कारण आने वाले दिनों में मंडी में थोड़ी आवक बढ़ सकती है. पिछले कुछ दिनों से बाजरा 2300 रुपए प्रति क्विंटल पर बना हुआ था. परंतु 50 रुपए का उछाल देखने को मिला है. सरसों तेल के अलावा अन्य खाद्य तेलों में किसी प्रकार का फेरबदल देखने को नहीं मिला है.

पिछले कुछ महीनों से ग्वार का भाव लगातार किसानों को असमंजस जैसी स्थिति में डाल रहा है. कभी 50 रुपए तेज तो कभी 50 रुपए मंदा देखने को मिल रहा है. किसी प्रकार की बड़ी तेजी आने की संभावना दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही. इसी वजह से इस बार सीजन के दौरान ग्वार की बिजाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. किसानों ने बताया कि पिछले दिनों बारिश के साथ हवाओं ने ग्वार के पौधे जमीन पर गिरा दिए जिसकी वजह से उन्हें थोड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. अब आइये देखें जयपुर मंडी के भाव,

जयपुर मंडी भाव (रुपए प्रति क्विंटल)

फसल नाम भाव
गेहूं मिल डिलीवरी 2720-2730
गेहूं दड़ा 2700-2710
मक्का लाल 2400-2500
बाजरा 2300-2350
मोठ 5200-5500
चौला 6500-7000
चना जयपुर लाइन 6000-6200
ज्वार पीली 2900-3000
मूंग मोगर 8000-10000
उड़द मोगर 9000-10500
मूंग छिलका 8000-9200
सरसों कच्ची घाणी तेल 15700
जौ लूज 2300-2400
 चना दाल बोल्ड 7950-8000
उड़द 6800-7000
सरसों मिल डिलीवरी 7350-7355
मूंग मिल डिलीवरी 6500-7500
ग्वार जयपुर लाइन 4900-5000
गुड़ 4500-4600
ग्वारगम जोधपुर 9400
अरहर दाल 9000-9500
चीनी 4300-4450

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताए जा रहे भाव जयपुर के व्यापारियों और अलग-अलग स्रोतों से लिए गए हैं. फसलों के माल की क्वालिटी के हिसाब से कीमत ऊपर नीचे होती रहती है.