जयपुर मंडी भाव: ग्वार रेट में 100 रुपए की तेजी, सरसों भाव में देखने को मिली बड़ी गिरावट
Jaipur: राजस्थान की जयपुर मंडी में मंगलवार को सरसों के भाव 100 रुपए प्रति क्विंटल कम हो गए. 42% कंडीशन सरसों मिल डिलीवरी 7250 से लेकर 7255 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है. आज से 2 दिन पहले उच्चतम भाव 7350 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया था. सरसों में हो रहे उतार चढ़ाव की वजह से कच्ची घानी तेल भी 100 रुपए प्रति क्विंटल टूट गया.
वायदा बाजार में तेजी की वजह ग्वार गम में 100 रुपए का उछाल देखा गया. कई दिन तक लगातार ग्वार रेट स्थिर रहने के बाद मंगलवार को थोड़ी तेजी दर्ज की गई. ग्वार सीड के भाव में 25 रुपए की तेजी देखने को मिली है. खाद्य तेलों के भाव में किसी प्रकार का फेर बदल नजर नहीं आया. अन्य फसलों के भाव स्थिर बने हुए हैं. जयपुर मंडी में बाजरा 2100 से लेकर 2200 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है. मोठ 5200 से 5500 के बीच बोला जा रहा है. आइये देखें जयपुर मंडी में सभी फसलों के नए भाव
| फसल | भाव |
| मक्का लाल | 2400-2500 |
| मूंग मिल डिलीवरी | 6500-7500 |
| जौ लूज | 2300-2400 |
| चौला | 6500-7000 |
| चना जयपुर लाइन | 5900-6100 |
| बाजरा | 2100-2200 |
| मूंग मोगर | 8000-10000 |
| मोठ | 5200-5500 |
| मूंग छिलका | 8000-9200 |
| ज्वार पीली | 2900-3000 |
| उड़द मोगर | 9000-10500 |
| उड़द | 6800-7000 |
| गेहूं मिल डिलीवरी | 2730-2740 |
| गेहूं दड़ा | 2700-2710 |
| अरहर दाल | 9000-9500 |
| सरसों कच्ची घाणी तेल | 15200 |
| ग्वार जयपुर लाइन | 4850-4950 |
| चना दाल बोल्ड | 7550-7600 |
| चना दाल मीडियम | 6600-6650 |
| ग्वारगम जोधपुर | 9100 |
| सरसों कच्ची घाणी तेल | 15200 |
