जयपुर मंडी भाव: सरसों भाव धड़ाम, तेल भी कमजोर हुआ, ग्वार गम और सीड रेट उछले
Jaipur: राजधानी जयपुर की मंडी में मंगलवार को कई प्रकार के तेलों में गिरावट रही. जिसका असर सरसों पर देखने को मिला. मांग घटने के बाद सरसों मिल डिलीवरी में 125 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई. इतना ही नहीं बल्कि सरसों कच्ची घानी तेल भी 252 रुपए प्रति क्विंटल मंदा बिका. बीकानेर मूंगफली तेल भी 20 रुपए टूटा. मंडी में दाल और दलहन के भाव स्थिर बने हुए हैं. लेकिन चना के भाव में 105 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट नजर आई.
लंबे समय से गेहूं का भाव स्थिर बना हुआ था लेकिन मंगलवार को गेहूं मील डिलीवरी 20 रुपए कमजोर हुई. गवार सीड का भाव ज्यों का त्यों बना हुआ है. मंडी में 42% कंडीशन सरसों मिल डिलीवरी का रेट उच्चतम 7355 रुपए रहा. वही बाजार 2200 से लेकर 2300 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है. परंतु ग्वार के किसानों के लिए मंगलवार का दिन खुशखबरी भरा रहा. वायदा बाजार में भाव बढ़ने के कारण ग्वार गम में 120 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आई. जिससे मंडियो में ग्वार सीड के भाव भी चढ़ गए.
| फसल | भाव |
| जौ लूज | 2300-2400 |
| बाजरा | 2200-2300 |
| मक्का लाल | 2400-2500 |
| गेहूं मिल डिलीवरी | 2730-2740 |
| मोठ | 5200-5500 |
| गेहूं दड़ा | 2700-2710 |
| उड़द | 6800-7000 |
| उड़द मोगर | 9000-10500 |
| चना दाल मीडियम | 7500-7550 |
| चना जयपुर लाइन | 6200-6400 |
| ज्वार पीली | 2900-3000 |
| चना दाल बोल्ड | 8450-8500 |
| चौला | 6500-7000 |
| मूंग मोगर | 8000-10000 |
| मूंग मिल डिलीवरी | 6500-7500 |
| मूंग छिलका | 8000-9200 |
| सरसों कच्ची घानी तेल | 15700 |
| मूंगफली तेल बीकानेर | 13800-13850 |
| अरहर दाल | 9000-9500 |
| ग्वार जयपुर लाइन | 5090-5200 |
| ग्वारगम जोधपुर | 9900 |
डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई जा रहे जयपुर मंडी के भाव व्यापारियों द्वारा दी गई अपडेट के मुताबिक है. समय और तारीख बदलने के साथ भाव में बदलाव होता रहता है.
