जयपुर मंडी भाव: त्यौहारों के दौर में भी सरसों का भाव स्थिर, ग्वार, बाजरा भी हुए मंदे
Jaipur Mandi Bhav today: जयपुर मंडी में तुम्हारी सीजन को देखते हुए लगातार हो रही तेलों की खपत की वजह से सरसों मिल डिलीवरी में 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई. सरसों कच्ची घानी तेल में 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखने को मिली. वायदा बाजार में किसी प्रकार का फेर बदल ना होने के कारण ग्वार के रेटों में किसी प्रकार का उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिला. पिछले 1 महीने से गेहूं का भाव 2700 के आसपास बना हुआ है. मंडी में लगातार बाजरा की फसल पहुंच रही है परंतु किसानों को भाव 2100 से लेकर 2400 रुपए प्रति क्विंटल के बीच मिल रहा है.
जयपुर मंडी में 42% सरसों कंडीशन मिल डिलीवरी का भाव पिछले दो सप्ताह से 7200 के आसपास टिका हुआ है. हालांकि शुरुआत में जानकारों द्वारा कहा जा रहा था कि सरसों के भाव में मामूली इजाफा हो सकता है. परंतु अब तक ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है. सरसों कच्ची घानी तेल 14800 पर बना हुआ है. मंडी में गुरुवार को अन्य फसलों का कारोबार सामान्य देखने को मिला. चना और दाल दलहन में किसी प्रकार की तेजी ना आने की वजह से आम आदमी को फायदा हुआ है.
| फसल नाम | भाव (रुपए प्रति क्विंटल) |
| मक्का लाल | 2300-2600 |
| बाजरा | 2100-2400 |
| ज्वार पीली | 2900-3000 |
| जौ लूज | 2300-2400 |
| मोठ | 5200-5500 |
| चना जयपुर लाइन | 5900-6100 |
| गेहूं मिल डिलीवरी | 2710-2720 |
| गेहूं दड़ा | 2700-2710 |
| मूंग छिलका | 8000-9200 |
| उड़द मोगर | 9000-10500 |
| मूंग मोगर | 8000-10000 |
| चना दाल बोल्ड | 7350-7400 |
| अरहर दाल | 9000-9500 |
| सरसों 42 प्रतिशत | 7200-7205 |
| मूंग मिल डिलीवरी | 4000-7500 |
| सरसों कच्ची घाणी तेल | 14800 |
| कांडला पोर्ट पाम ऑयल | 12700-12800 |
| चना दाल मीडियम | 6400-6450 |
| चौला | 4500-6000 |
| उड़द | 6800-7000 |
| ग्वार जयपुर लाइन | 4800-4900 |
| ग्वारगम जोधपुर | 9000 |
| चीनी | 4350-4480 |
| गुड़ | 4500-4600 |
डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई जा रही भाव जयपुर मंडी के आधिकारिक स्रोतों और व्यापारियों से प्राप्त किए. माल क्वालिटी, समय और तारीखों पर भाव में उतार-चढ़ाव होता रहता है.
