The Chopal

Kota Mandi bhav: लहसुन और चना मंदे बिके, सोयाबीन भाव उछला

   Follow Us On   follow Us on
Kota Mandi bhav: लहसुन और चना मंदे बिके, सोयाबीन भाव उछला

Kota Mandi Bhav : कोटा की भामाशाह मंडी में विभिन्न प्रकार के कृषि जिंसों की आवक में लगातार सुधार हो रहा है। मंडी में बुधवार को करीबन 1 लाख 24 हजार बोरी की आवक हुई है। इस समय खरीफ सीजन की नई फसल की आवक भी अच्छी हो रही है। मंडी में खरीफ सीजन की नई फसल ग्वार, मूंग, मोठ, धान और ज्वार की आवक सबसे ज्यादा देखने को मिली है।

मंडी में नई फसलों का भाव भी किसानों को अच्छा मिल रहा है। इस दौरान बुधवार को मंडी में सोयाबीन के भाव में 100 रूपए प्रति क्विंटल तेजी देखने को मिली है और चना के भाव में 50 रुपए प्रति क्विंटल मंदी दर्ज की गई है। वही मंडी में लहसुन के भाव भी किसानों को 7 हजार रूपए से लेकर 28 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक मिले हैं। मंडी में लहसुन के भाव में 1000 रुपए गिरावट दर्ज की गई है। नीचे हम आपको कोटा मंडी में सभी कृषि जिंसों के भाव बताने जा रहे हैं.

कोटा मंडी भाव (रूपए प्रति क्विंटल)

फसल न्यूनतम उच्चतम
गेहूं 2711 2851
धान सुगन्धा पुराना 1611 2415
धान (1519 ) नया 2211 2851
धान पुराना(1718) 2311 3111
धान पूसा पुराना 2311 2811
सोयाबीन नया 3811 4611
सोयाबीन पुराना 3511 4451
सरसों 6111 6611
अलसी 5511 6151
ज्वार शंकर 2211 2711
ज्वार सफेद 3511 4111
बाजरा 2111 2151
मक्का पुरानी 2111 2211
मक्का नई 1511 2111
जौ नया 1911 2151
तिल्ली 11511 13511
मैथी 4711 5411
कलौंजी 13111 17851
धनिया सूखा बादामी 5711 6311
धनिया ईगल 6151 6611
धनिया रंगदार 6511 7511
मूंग नया 6511 8111
उड़द नया 4511 8211
उड़द पुराना 6111 8111
चना देशी 6511 6951
चना मौसमी 6511 6951
चना पेप्सी से 6511 7111

डिस्क्लेमर: आज के इस युग में व्यापारी वर्ग भी काफी कंपटीशन में चल रहा है। इसी प्रकार हमारे द्वारा एकत्रित किए गए भाव मंडी में इधर-उधर के स्रोतों से दिए गए हैं। हालांकि पूरे दिन में मंडी में माल की गुणवत्ता के हिसाब से भाव में उतार चढ़ाव होता रहता है। इसलिए कृपया किसी भी प्रकार का व्यापार करने से पहले या फसल बेचने से पहले अपने नजदीकी मंडी में भाव की जानकारी जरूर प्राप्त कर ले।