Kota mandi Bhav: मंडी में उछले चना के भाव, जानिए धान, गेहूं, सरसों, लहसुन इत्यादि रेट
Mandi Bhav :मंडी में पिछले तीन-चार दिन से सरसों के भाव में लगातार गिरावट हो रही है। वहीं शुक्रवार को चना की कीमतों में थोड़ा इजाफा देखने को मिला है। चलिए जानिए सरसों के भाव में गिरावट का दौर और कितने दिन तक चलने वाला है।

Kota Mandi Bhav : राजस्थान के कोटा की भामाशाह मंडी में शुक्रवार को सभी प्रकार के कृषि जिंसो की आवक देखने को मिली है। इसी प्रकार कोटा मंडी में 1 लाख 48 हजार बोरी की आवक हुई है। मंडी में पिछले तीन से चार दिनों में सरसों के भाव में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। क्योंकि सरकार द्वारा अपने स्टॉक का कुछ हिस्सा मार्केट में ओपन कर दिया है। जिस वजह से भाव में गिरावट हो रही है। व्यापारियों के मुताबिक अभी सरसों के भाव में गिरावट आने की संभावना है। संभावना जताई जा रही है की दिवाली तक सरसों के भाव में गिरावट का दौर जारी रहेगा।
शुक्रवार को कृषि उपज मंडी में नई खरीफ सीजन की फसलों की आवक अच्छी देखने को मिली है। मंडी में धान की आवक में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी तरह किसानों को सभी कृषि जिंसों के भाव भी अच्छे दिए जा रहे हैं। जिस वजह से किसान काफी खुश है। किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने पीछे कृषि जिंसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य भाव में भी बढ़ोतरी कर दी है। इसी प्रकार भामाशाह मंडी में सरसों के भाव में 100 रूपए प्रति क्विंटल मंडी दर्ज की गई और चना के भाव में 50 प्रति क्विंटल बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसी प्रकार किसानों को लहसुन के भाव भी अच्छे दिए जा रहे हैं।
मंडी में लहसुन के भाव में कोई उतार चढ़ाव नहीं देखने को मिला है। शुक्रवार को मंडी में लहसुन 7 हजार रुपए से लेकर 27500 रूपये प्रति क्विंटल तक बिका है। वही मंडी में लहसुन की आवक 6800 बोरी की रही है।
कोटा मंडी भाव (रूपए प्रति क्विंटल)
फसल | न्यूनतम | उच्चतम |
गेहूं | 2651 | 2851 |
धान सुगन्धा पुराना | 1611 | 2215 |
धान (1509) नया | 2311 | 2711 |
धान नया (1718) | 2311 | 3211 |
धान (1718) पुराना | 2511 | 3111 |
धान (1845) | 2311 | 2711 |
धान पूसा पुराना | 2311 | 2511 |
सोयाबीन नया | 3811 | 4551 |
सोयाबीन पुराना | 3511 | 4311 |
सरसों | 5611 | 6111 |
अलसी | 5511 | 5851 |
ज्वार शंकर | 2211 | 2711 |
ज्वार सफेद | 3511 | 4111 |
बाजरा | 2111 | 2311 |
मक्का नई | 1611 | 2411 |
जौ | 1911 | 2151 |
तिल्ली | 11511 | 13511 |
मैथी | 4711 | 5411 |
कलौंजी | 13111 | 17851 |
धनिया सूखा बादामी | 5711 | 6311 |
धनिया ईगल | 6151 | 6611 |
धनिया रंगदार | 6511 | 7511 |
मूंग नया | 6511 | 7511 |
उड़द नया | 4511 | 8111 |
उड़द पुराना | 4111 | 7611 |
चना देशी | 6511 | 6811 |
चना मौसमी | 6511 | 6811 |
चना पेप्सी | 6511 | 6851 |
नोट: ऊपर दिए गए मंडी भाव शुक्रवार शाम की बोली के है। दिन भर में भाव में बदलाव होता रहता है। इसलिए व्यापार करने से पहले ही नजदीकी मंडी में भाव की जानकारी जरूर प्राप्त कर ले।