The Chopal

Kota Mandi Bhav: धान व सोयाबीन के भाव में हुई गिरावट, अन्य कृषि जींस रहे सामान्य

Mandi Bhav : कोटा जिले की भामाशाह मंडी में 1 लाख 50 हजार कट्टे के आसपास कृषि जिंस की आवक हो रही है। वहीं कई फसलों में भाव में भी बदलाव हुए हैं ।

   Follow Us On   follow Us on
Kota Mandi Bhav: धान व सोयाबीन के भाव में हुई गिरावट, अन्य कृषि जींस रहे सामान्य

Kota Mandi Bhav : कोटा जिले की भामाशाह मंडी में गुरुवार को 1 लाख 50 हजार कट्टे के आसपास कृषि जिंस की आवक हो रही है। वहीं कई फसलों में भाव में भी बदलाव हुए हैं । सोयाबीन 50 रुपए प्रति क्विंटल, धान 50 रुपए प्रति क्विंटल मंदा रहा। मंडी में गुरुवार को लहसुन की आवक देखने को नहीं मिली है। मंडी में सोयाबीन के भाव में लगातार गिरावट नजर आ रही है। वही मंडी में  गेहूं की बंपर आवक होने की वजह से चारों तरफ गेहूं की ही ढेरियां नजर आ रही है। गुरुवार को तो गेहूं के भाव में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि पिछले दो-तीन दिन में गेहूं के भाव में 100 से 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी हुई है। जानिए कोटा मंडी में सभी जिंसों के भाव क्या रहे है।

कोटा मंडी भाव

भाव फसल
गेहूं नया 2400 से 2751
धान सुगन्धा 2200 से 2551
धान (1509) 2200 से 2851
धान (1718) 2800 से 3251
धान पूसा 2700 से 2821
सोयाबीन 3800 से 4351
सरसों नई 5500 से 6150
अलसी 6000 से 7000
ज्वार शंकर 2200 से 2700
ज्वार सफेद 4000 से 4500
बाजरा 2100 से 2300
मक्का 2000 से 2300
जौ नया 1800 से 2100
तिल्ली 8500 से 11000
मैथी 4000 से 4700
कलौंजी 13000 से 17850
धनिया नया सूखा बादामी 5800 से 6500
धनिया नया ईगल 6500 से 7000
धनिया रंगदार 7100 से 10500
मूंग 6500 से 7200
उड़द 4000 से 7200
चना देशी 5000 से 5351
चना मौसमी 5000 से 5400
चना पेप्सी 5200 से 5400

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताए हुए भाव व्यापारियों और अन्य स्रोतों से लिए गए हैं. मंडी में पहुंचने वाली फसल में नमी और क्वालिटी के हिसाब से भाव में बदलाव होता रहता है.