The Chopal

Kota Mandi Bhav : सोयाबीन के भाव में गिरावट जारी, लहसुन के भाव से किसानों के चेहरे पर खुशी

   Follow Us On   follow Us on
Kota Mandi Bhav : सोयाबीन के भाव में गिरावट जारी, लहसुन के भाव से किसानों के चेहरे पर खुशी

Kota Mandi Bhav : कोटा की भामाशाह मंडी में विभिन्न प्रकार के कृषि जिंसों की आवक में लगातार सुधार हो रहा है। मंडी में सोमवार को करीबन 95 हजार बोरी की आवक हुई है। इस समय खरीफ सीजन की नई फसल की आवक भी अच्छी हो रही है। मंडी में खरीफ सीजन की नई फसल ग्वार, मूंग, मोठ, धान और ज्वार की आवक सबसे ज्यादा देखने को मिली है।

मंडी में नई फसलों का भाव भी किसानों को अच्छा मिल रहा है। इस दौरान बुधवार को मंडी में सोयाबीन के भाव में 50 रूपए प्रति क्विंटल गिरावट रही है और धान के भाव में 50 रुपए प्रति क्विंटल मंदी दर्ज की गई है। वही मंडी में लहसुन के भाव भी किसानों को 7 हजार रूपए से लेकर 27500 रुपए प्रति क्विंटल तक मिले हैं। मंडी में लहसुन के भाव में 500 रुपए तेजी दर्ज की गई है। मंडी में लहसुन की आवक 3 हजार 500  बोरी की रही है। नीचे हम आपको कोटा मंडी में सभी कृषि जिंसों के भाव बताने जा रहे हैं। 

कोटा मंडी भाव (रूपए प्रति क्विंटल)

फसल भाव
गेहूं 2700 से 2850
धान (सुगन्धा पुराना) 1600 से 2405
धान (1509 नया) 2300 से 2850
धान (1718 पुराना) 2300 से 3000
धान (पूसा पुराना) 2300 से 2801
सोयाबीन नया 3800 से 4600
सरसों 6000 से 6500
अलसी 5500 से 6500
ज्वार शंकर 2200 से 2700
बाजरा 2000 से 2300
मक्का नई    1600 से 2250
तिल्ली 11500 से 13500
मूंग नया 6500 से 8000
उड़द नया 4500 से 8000
चना देशी 6500 से 7000

डिस्क्लेमर: आज के इस युग में व्यापारी वर्ग भी काफी कंपटीशन में चल रहा है। इसी प्रकार हमारे द्वारा एकत्रित किए गए भाव मंडी में इधर-उधर के स्रोतों से दिए गए हैं। हालांकि पूरे दिन में मंडी में माल की गुणवत्ता के हिसाब से भाव में उतार चढ़ाव होता रहता है। इसलिए कृपया किसी भी प्रकार का व्यापार करने से पहले या फसल बेचने से पहले अपने नजदीकी मंडी में भाव की जानकारी जरूर प्राप्त कर ले।