The Chopal

कोटा मंडी भाव 13 अप्रैल 2024 : चना और लहसुन में तेजी सोयाबीन के भाव गिरे, आवक में उछाल

Kota Mandi bhav : कोटा मंडी में इन दोनों लहसुन के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है. आइये देखें विस्तार से जानकारी
   Follow Us On   follow Us on
कोटा मंडी भाव 13 अप्रैल 2024: चना और लहसुन में तेजी सोयाबीन के भाव गिरे, आवक में उछाल

Kota Mandi bhav 13 April 2024: कोटा मंडी में अभी सीजन जोरों पर चल रहा है और मंडी में बंपर आवक रोजाना देखने को मिल रही है. बीते दिन मंडी में तीन लाख कृषि जिंस के कट्टो की आवक देखने को मिली. मंडी में चना के भाव में 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई और सोयाबीन 50 रुपए मंदा रहा. लहसुन की आवक 30 हजार कट्टो के आसपास रही और लहसुन 1000 रुपए मंदा दर्ज किया गया.  यदि लहसुन के भाव की बात करें तो 4800 से लेकर 18000 रुपए प्रति क्विंटल बिका. 

कोटा मंडी भाव 13 अप्रैल 2024

तिल्ली 11500 से 13500, मैथी 4500 से 5301, कलौंजी 13000 से 16000, धनिया नया सूखा बादामी 6000 से 6700, धनिया नया ईगल 6500 से 7300, धनिया रंगदार 7500 से 12500, मूंग 6500 से 7500, उड़द 4000 से 8700, चना देशी 5000 से 5800, चना मौसमी 5200 से 5750, चना पेप्सी 5700 से 6350 रुपए,

गेहूं पुराना 2100 से 2200, गेहूं नया 2275 से 2750, धान सुगंधा 2400 से 2801, धान (1509) 3200 से 3451, धान (1718) 3600 से 4001, धान पूसा 3000 से 3501, सोयाबीन 4200 से 4750, सरसों 4500 से 5151, अलसी 4500 से 4900, ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 4500 से 5000, बाजरा 2100 से 2300, मक्का 2100 से 2200, जौ 1500 से 1750 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

डिस्क्लेमर : इस लेख में बताए गए भाव कोटा मंडी और व्यापारियों से लिए गए हैं. आजकल माल क्वालिटी के हिसाब से भाव में बदलाव होता रहता है. किसी भी प्रकार का व्यापार करने से पहले कृपया नजदीकी मंडी में भाव की पुष्टि जरूर करें.