The Chopal

कोटा मंडी भाव 19 दिसंबर 2023: चना, मक्का, मेथी, धनिया, लहसुन के भाव टूटे, गेहूं हुआ तेज

   Follow Us On   follow Us on
कोटा मंडी भाव 19 दिसंबर 2023: चना, मक्का, मेथी, धनिया, लहसुन के भाव टूटे, गेहूं हुआ तेज

Kota Mandi bhav 19 December 2023: कोटा जिले की भामाशाह मंडी में 1 लाख कट्टे के आसपास कृषि जिंस की आवक हो रही है. वहीं कई फसलों में भाव में भी बदलाव हुए. गेहूं 25 रुपए प्रति किवंटल तेज रहा, जबकि सोयाबीन 50 रुपए प्रति क्विंटल, चना 100 रुपए प्रति क्विंटल, मक्का 25 रुपए प्रति क्विंटल, मैथी 200 रुपए प्रति क्विंटल, धनिया 200 रुपए प्रति क्विंटल और लहसुन 500 रुपए प्रति क्विंटल मंदा रहा. लहसुन की आवक लगभग 3000 कट्टे की रही. लहसुन 7000 से 22000 रुपए प्रति क्विंटल बिकवाली हुई. किराना बाजार में भाव स्थिर रहे.

कोटा मंडी भाव 19 दिसंबर 2023

गेहूं लस्टर 2400 से 2500, गेहूं एवरेज 2500 से 2575, गेहूं बेस्ट 2570 से 2751, सोयाबीन 4400 से 4801, सरसों 4800 से 5250, अलसी 4500 से 5000, कलौंजी 14000 से 16000, धान (1509) 3400 से 3751, धान सुगन्धा 2700 से 3251, धान (1718) 3800 से 4251, धान पूसा (DP) 3600 से 4351, चना देशी बेस्ट 5200 से 5300, चना मौसमी 5000 से 5300, चना पेप्सी 5000 से 5300, चना एवरेज 4500 से 5100,

उड़द 5800 से 8501, मूंग 6000 से 7300, मक्का लाल नई 1750 से 2070, देशी लाल बेस्ट 2100 से 2200, मक्का सफेद 2100 से 2300, जौ 1700से 2000, बाजरा नया 1900 से 2150, ज्वार शंकर 2300 से 3100, मैथी 5000 से 5500, तिल्ली 11500 से 15500, ग्वार 4500 से 5000, धनिया रेन डेमेज 5600 से 6200, धनिया बादामी 6300 से 6600, धनिया ईगल 6500 से 7200, धनिया रंगदार 7500 से 8000,