Kota Mandi bhav: ग्वार, धान, लहसुन, सरसों, सोयाबीन, गेहूं, ज्वार, बाजरा इत्यादि सभी फसल भाव

Kota Mandi bhav: राजस्थान की कोटा भामाशाह मंडी में इन दोनों एक लाख से ऊपर कट्टो की आवक दर्ज की जा रही है. हालांकि इतनी कृषि जिंसों की आवक सामान्य तौर पर मानी जाती है. फसलों के भाव में ज्यादा बदलाव नजर नहीं आया. परंतु धान, चना और धनिया के भाव में उछाल रहा और लहसुन का भाव मंदा दर्ज किया गया. पिछले साल के मुकाबले किसानों को इस साल धान के भाव उतने अच्छे में नहीं मिल रहे. धान की आवक लगातार बनी हुई है. बहुत से किसान ऐसे हैं जिन्होंने अन्य फसलों का माल स्टॉक करके रखा हुआ है. इसलिए वह रोजाना भाव देखते रहते हैं. इसी को देखते हुए हम आपके लिए प्रतिदिन भाव की अपडेट लेकर आते रहते हैं. आइये जानिए कोटा भामाशाह मंडी भाव
कोटा मंडी भाव ( रुपए प्रति क्विंटल)
फसल नाम | भाव |
धान (1509) | 2600 से 2832 |
धान(1718) | 2500 से 3324 |
धान सुगंधा | 2400 से 2657 |
धान (1885) | 3200 से 3351 |
धान (1847 ) | 2300 से 2801 |
धान पूसा नया | 2400 से 2752 |
ज्वार सफेद | 3500 से 4000 |
जौ | 1900 से 2153 |
तिल्ली | 11000 से 13500 |
सरसों | 5300 से 6100 |
धनिया बादामी | 5700 से 7000 |
बाजरा | 2000 से 2400 |
धनिया ईगल | 6550 से 7200 |
अलसी | 5500 से 5850 |
रंगदार धनिया | 6500 से 7809 |
उड़द | 4500 से 7500 |
गेहूं | 2730 से 2904 |
चना देशी | 5000 से 6150 |
मक्का नई | 2350 से 2600 |
मूंग | 6500 से 7500 |
ज्वार शंकर | 2200 से 2700 |
कलौंजी | 13000 से 17850 |
मैथी | 4700 से 5400 |
सोयाबीन नया | 3800 से 4355 |
चना मौसमी | 5000 से 6100 |
चना पेप्सी | 6000 से 6200 |
लहसुन | 7000 से 25500 |
डिस्क्लेमर: इस लेख में आपको बताये जा रहे भाव मंडी में अलग-अलग व्यापारियों और विभिन्न स्रोतों से प्राप्त किए गए हैं. मंडी में माल की क्वालिटी के हिसाब से कीमतों में उतार चढ़ाव बना रहता है.