Kota Mandi ka bhav: सरसों और सोयाबीन में लगातार तेजी, गेहूं व चना के भाव हुए कम
Mandi Bhav : मंडी में कृषि जिंसों के साथ-साथ लहसुन की भी आवक काफ़ी हो रही है। सोमवार को मंडी में सरसों और के भाव में उछाल हुआ है। वहीं गेहूं, धान, चना व उड़द के भाव धड़ाम से गिर गए हैं।
Kota Mandi Bhav : कोटा की भामाशाह मंडी में सोमवार को सभी प्रकार के कृषि जिंसों की आवक थोड़ी कमजोर हुई है। इस दौरान मंडी में 65 हजार बोरी अनाज की आवक दर्ज हुई है। यदि हम तेजी मंदी की बात करें तो, सरसों और सोयाबीन के भाव में तेजी रही है, और गेहूं, धान, चना तथा उड़द के दामों में गिरावट रही है। मंडी में सोयाबीन 25 रूपए व सरसों का भाव 50 रुपए प्रति क्विंटल चढ़ गया है। साथ ही गेहूं 15 रूपए, धान 50 रूपए, चना 100 रूपए, उड़द के भाव 100 रूपए प्रति क्विंटल टूट गए है।
कोटा क्षेत्र में लहसुन की खेती काफी क्षेत्रफल में की जाती है। राजस्थान के कोटा का लहसुन दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। किसानों को अपना लहसुन बेचे बाहर नहीं जाना पड़ता है। क्योंकि कोटा मंडी में लहसुन की भी खरीद की जाती है। सोमवार को भामाशाह मंडी में 13000 बोरी लहसुन की आवक हुई है। और लहसुन का भाव 2500 से लेकर 8500 रुपए प्रति क्विंटल रहा है। जो पिछले दिनों के मुकाबले 1000 रुपए मंदा है। आईए जानते हैं कोटा मंडी में सभी प्रकार के कृषि जिंसों का भाव क्या रहा है।
कोटा मंडी भाव (Kota Mandi Bhav)
| फसल | भाव |
| गेहूं नया | 2451 से 2601 |
| धान सुगन्धा | 2200 से 2601 |
| धान (1509) | 2200 से 3151 |
| धान (1718) | 2900 से 3651 |
| धान पूसा | 2700 से 3151 |
| सोयाबीन | 3800 से 4250 |
| सरसों | 5700 से 6150 |
| अलसी | 6000 से 6800 |
| ज्वार शंकर | 2200 से 2700 |
| ज्वार सफेद | 4000 से 5000 |
| बाजरा | 2000 से 2300 |
| मक्का | 2000 से 2200 |
| जौ नया | 2000 से 2200 |
| तिल्ली | 8500 से 11000 |
| मैथी | 3800 से 4500 |
| कलौंजी | 16000 से 22500 |
| धनिया नया सूखा बादामी | 5800 से 6400 |
| धनिया नया ईगल | 6200 से 6600 |
| धनिया रंगदार | 6700 से 9000 |
| चना पेप्सी | 5200 से 5300 |
| मूंग | 6500 से 7000 |
| उड़द | 4000 से 6700 |
| चना देशी | 5100 से 5261 |
| चना मौसमी | 5100 से 5250 |

