Kota Mandi bhav: धान के भाव में तेजी, सरसों के गिर रहे भाव, जानिए जिंसो का रेट
Kota Mandi Bhav : कोटा की भामाशाह मंडी में लगभग सभी प्रकार के कृषि जिंसों की आवक में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। मंडी में मंगलवार को 85 हजार बोरी आवक हुई है। आपको बता दें कि मंडी में सरसों की नई फसल की आवक शुरू हो चुकी है। साथ ही मंडी में नए लहसुन की आवक शुरू हो गई है। कल मंडी में दो-तीन ढेरिया नए लहसुन की नजर आई है। मंडी में अगर हम तेजी मंदी की बात करें तो गेहूं 50 रुपए और सरसों 50 रूपए व सोयाबीन प्रति क्विंटल मंदी पर बिके है। धान 30 व लहसुन लहसुन 1000 रुपए तेज रहा। मंडी में किसानों को नए लहसुन का भाव 2500 से लेकर 9000 रूपए प्रति क्विंटल दिया गया है। मंडी में पुराने और नए लहसुन का भाव एक समान देखा गया है। जानिए कोटा मंडी में सभी कृषि जिंसों के भाव किसानों को क्या मिले है।
| फसल का नाम | भाव |
| गेहूं पुराना | 2750 से 3001 |
| गेहूं नया | 2700 से 2901 |
| धान सुगन्धा | 2300 से 2500 |
| धान (1509) | 2400 से 2651 |
| धान (1718) | 2500 से 2900 |
| धान (1885) | 2700 से 2800 |
| धान (1847 ) | 2300 से 2550 |
| धान पूसा | 2200 से 2581 |
| सोयाबीन | 3400 से 4030 |
| सरसों पुरानी | 5000 से 5500 |
| सरसों नई | 4800 से 5850 |
| अलसी | 5500 से 5700 |
| ज्वार शंकर | 2200 से 2700 |
| ज्वार सफेद | 3500 से 4000 |
| बाजरा | 2200 से 2600 |
| मक्का | 2000 से 2300 |
| जौ | 1900 से 2300 |
| तिल्ली | 10000 से 11500 |
| मैथी | 4000 से 4600 |
| कलौंजी | 10000 से 12850 |
| धनिया बादामी | 5700 से 6300 |
| धनिया ईगल | 6550 से 7000 |
| धनिया रंगदार | 6500 से 7801 |
| मूंग | 6500 से 7000 |
| उड़द | 4500 से 7100 |
| चना देशी | 4800 से 5300 |
| चना मौसमी | 5000 से 5300 |
| चना पेप्सी | 4800 से 5500 |
डिस्क्लेमर: आर्टिकल में दिए गए भाव किसानों व व्यापारियों के माध्यम से लिए गए हैं। माल की गुणवत्ता के हिसाब से दिन भर में भाव का फेर बदल चलता रहता है। इसलिए कृपया व्यापार अपने विवेक से करें और नजदीकी मंडी में भाव की पुष्टि जरूर कर ले।
