Kota Mandi bhav: धान, गेहूं और सोयाबीन के भाव में उछाल, अन्य रेट स्थिर
Kota Mandi Bhav Today : किसान लंबे समय से कोटा मंडी में अनाज के भाव का इंतजार कर रहे थे। इसलिए हम किसान साथियो को राजस्थान में स्थित कोटा की भामाशाह मंडी भाव के बारे में बता रहे है। कोटा की भामाशाह मंडी में शुक्रवार को लगभग सभी प्रकार के कृषि जिंसों की आवक अच्छी हुई है। इस दौरान मंडी में 69 हजार बोरी आवक दर्ज की गई है। वही मंडी में लहसुन की आवक भी 2 हजार पांच सौ बोरी देखने को मिली है।
भामाशाह मंडी में गेहूं के भाव में 25 रूपए प्रति क्विंटल और सोयाबीन के भाव में 100 रूपए प्रति क्विंटल तेजी देखने को मिली है। बाकि कृषि जिंसों के भाव में किसी तरह का उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिला है। मंडी में पहले की बजाए अब धान की आवक कम काम होने लगी है। थोड़े ही दिनों बाद रबी सीजन की नई फसलों की आवक शुरू हो जाएगी। क्योंकि जिन किसानों ने अगेती सरसों की बिजाई की है वह जल्द ही अपनी फसल बेचने के लिए मंडी में पहुंचने लगेंगे। लिए नीचे तालिका में जानते हैं कोटा मंडी में सभी कृषि जिंसों के भाव क्या रहे हैं।
कोटा मंडी भाव
| फसल का नाम | भाव |
| गेहूं | 2851 से 3001 |
| धान सुगन्धान | 2311 से 2551 |
| धान (1509) | 2611 से 2781 |
| धान (1718) | 2511 से 3181 |
| धान (1885) | 3001 से 3151 |
| धान (1847 ) | 2311 से 2611 |
| धान पूसा नया | 2411 से 2551 |
| सोयाबीन नया | 3811 से 4521 |
| सरसों | 5311 से 5811 |
| अलसी | 5511 से 5611 |
| ज्वार शंकर | 2211 से 2711 |
| ज्वार सफेद | 3511 से 4001 |
| बाजरा | 2001 से 2411 |
| मक्का नई | 2311 से 2411 |
| जौ | 1911 से 2151 |
| तिल्ली | 11001 से 12501 |
| मैथी | 4711 से 5211 |
| कलौंजी | 13001 से 17851 |
| धनिया बादामी | 5711 से 6811 |
| धनिया ईगल | 6551 से 7211 |
| रंगदार | 6511 से 7811 |
| मूंग | 6511 से 7511 |
| उड़द | 4511 से 7711 |
| चना देशी | 5111 से 6201 |
| चना मौसमी | 5001 से 61001 |
| चना पेप्सी | 6102 से 6201 |
डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए भाव किसानों व व्यापारियों द्वारा एकत्रित किए गए हैं। किसी भी तरह का सौदा करने से पहले नजदीकी मंडी में भाव की पुष्टि जरूर कर ले। किसी भी तरह के नफे नुकसान के लिए हम उतरदाई नहीं है।
