The Chopal

Kota Mandi bhav: सोयाबीन और धान में तेजी, इन कृषि जींस में रही मंदी

   Follow Us On   follow Us on
Kota Mandi bhav: सोयाबीन और धान में तेजी, इन कृषि जींस में रही मंदी

Kota Mandi Bhav Today : किसान लंबे समय से कोटा मंडी में अनाज के भाव का इंतजार कर रहे थे। इसलिए हम किसान साथियो को राजस्थान में स्थित कोटा की भामाशाह मंडी भाव के बारे में बता रहे है। कोटा की भामाशाह मंडी में शनिवार को लगभग सभी प्रकार के कृषि जिंसों की आवक अच्छी हुई है। इस दौरान मंडी में 1 लाख 20 हजार बोरी आवक दर्ज की गई है। वही मंडी में लहसुन की आवक भी 8 हजार बोरी देखने को मिली है। लहसून का भाव 5 हजार से 18 हजार पांच सौ रूपए दर्ज किया गया है।

भामाशाह मंडी में सोयाबीन के भाव में 50 रूपए प्रति क्विंटल तेजी रही। वही धान (1718) में 100 रूपए प्रति क्विंटल मंदी देखने को मिली है। वहीं लहसुन के भाव में 1700 रूपए प्रति क्विंटल मंदी दर्ज की गई है अन्य कृषि जिंसों के भाव में किसी तरह का उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिला है। मंडी में पहले की बजाए अब धान की आवक कम काम होने लगी है। थोड़े ही दिनों बाद रबी सीजन की नई फसलों की आवक शुरू हो जाएगी। क्योंकि जिन किसानों ने अगेती सरसों की बिजाई की है वह जल्द ही अपनी फसल बेचने के लिए मंडी में पहुंचने लगेंगे। लिए नीचे तालिका में जानते हैं कोटा मंडी में सभी कृषि जिंसों के भाव क्या रहे हैं।

कोटा मंडी भाव

फसल भाव
गेहूं 2850 से 3151
धान सुगन्धा 2300 से 2501
धान (1509) 2400 से 2701
धान (1718) 2500 से 2951
धान (1885) 3000 से 3021
धान (1847 ) 2300 से 2631
धान पूसा नया 2200 से 2651
सोयाबीन नया 3800 से 4351
सरसों 5300 से 6050
अलसी 5500 से 5700
ज्वार शंकर 2200 से 2700
ज्वार सफेद 3500 से 4000
बाजरा 2000 से 2400
मक्का नई 2200 से 2350
जौ 1900 से 2150
तिल्ली 11000 से 12500
मैथी 4700 से 5100
कलौंजी 13000 से 17850
धनिया बादामी 5700 से 6800
धनिया ईगल 6550 से 7100
धनिया रंगदार 6500 से 7801
मूंग 6500 से 7500
उड़द 4500 से 7300
चना देशी 5000 से 6100
चना मौसमी 5000 से 6000
चना पेप्सी 6000 से 6100

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए भाव किसानों व व्यापारियों द्वारा एकत्रित किए गए हैं। किसी भी तरह का सौदा करने से पहले नजदीकी मंडी में भाव की पुष्टि जरूर कर ले। किसी भी तरह के नफे नुकसान के लिए हम उतरदाई नहीं है।