The Chopal

Kota Mandi bhav: सोयाबीन, सरसों और चना के रेट गिरे, 65000 कट्टो की हुई आवक

   Follow Us On   follow Us on
Kota Mandi bhav: सोयाबीन, सरसों और चना के रेट गिरे, 65000 कट्टो की हुई आवक

Kota Mandi Bhav : राजस्थान में कोटा की भामाशाह मंडी में शनिवार को सभी प्रकार के कृषि जिंसों की आवक 70 हजार बोरी से भी कम हुई है। इस दौरान मंडी में 65 हजार बोरी कृषि जिंसों की आवक हुई है। जो पिछले दिनों में हो रही आवक के मुकाबले काफी कम है। आवक कमजोर होने की वजह से कृषि उपज मंडी में सोयाबीन 100 रूपए सरसों 150 रूपए और चना 50 रूपए मंदे रहे है। पिछले दो-तीन दिनों से गेहूं के भाव में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है।

भामाशाह मंडी में फसलों के साथ-साथ किसान लहसुन बेचने भी आते हैं। राजस्थान में कोटा और इसके आसपास के इलाकों में लहसुन की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। शनिवार को मंडी में लहसुन की आवक 13 हजार कट्टे दर्ज की गई है। किसानों के लहसुन का भाव 2500 रुपए से लेकर 9500 रुपए प्रति क्विंटल रहा है। और बॉक्स पैकिंग लहसुन के दाम 4500 से 9500 रुपए प्रति क्विंटल रहे है।

कोटा मंडी भाव (Kota Mandi Bhav)

फसल भाव
गेहूं नया 2451 से 2621
धान सुगन्धा 2200 से 2601
धान (1509) 2200 से 3201
धान (1718) 2900 से 3680
धान पूसा 2700 से 3201
सोयाबीन 3800 से 4200
सरसों 5700 से 6150
अलसी 6000 से 6800
ज्वार शंकर 2200 से 2700
ज्वार सफेद 4000 से 5000
बाजरा 2000 से 2300
मक्का 2000 से 2200
जौ नया 2000 से 2200
तिल्ली 8500 से 11000
मैथी 3800 से 4500
कलौंजी 16000 से 22500
धनिया नया सूखा बादामी 5800 से 6400
धनिया नया ईगल 6200 से 6600
धनिया रंगदार 6700 से 9000
मूंग 6500 से 7000
उड़द 4000 से 6900
चना देशी 5100 से 5351
चना मौसमी 5100 से 5300
चना पेप्सी 5200 से 5350

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी भाव दिए गए हैं। यह सभी भाव मंडी के व्यापारियों और कई भिन्न-भिन्न स्रोतों के माध्यम से लिए गए हैं. माल की गीला सूखा और क्वालिटी के हिसाब से भाव में उतार-चढ़ाव होता रहता है. इसलिए किसी भी फसल का व्यपार अपनी सूझ-बुझ से करें। 

News Hub