Mandi bhav: नोहर और सिरसा में धान, ग्वार, सरसों, कपास, अरण्डी, गेहूं, बाजरी, मूंगफली समेत सभी फसल रेट

Aaj Ka Mandi Bhav : हनुमानगढ़ जिले की नोहर मंडी में सरसों, मूंग, मोठ, गेहूं, बाजरी, मूंगफली इत्यादि की आवक लगातार जारी है. मंडी में मूंगफली और मोठ की नई फसल लेकर किसान पहुंच रहे हैं. इसके नजदीक में हरियाणा की सिरसा मंडी में धान की आवक जोरों पर है. हालांकि हरियाणा में चुनावी माहौल को देखते हुए फिलहाल आवक कमजोर है आने वाले दो या तीन दिनों में आवक के बढ़ने का अनुमान है. सिरसा मंडी में नया नरमा के भाव किसानों को 6800 से 75025 रुपए प्रति क्विंटल मिल रहे हैं. हालांकि इस बार नरमा की फसल कमजोर होने के कारण भाव में और बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया जा रहा है. हम आपको नोहर और सिरसा मंडी में बृहस्पतिवार के भाव बताएंगे,
नोहर मंडी भाव (Nohar Mandi bhav)
फसल | न्यूनतम | उच्चतम |
सरसों | 6000 | 6600 |
ग्वार | 5000 | 5395 |
मूंग | 6500 | 8011 |
मोठ | 4900 | 5320 |
मेथी | 5200 | 5741 |
अरंडी | 5400 | 6459 |
गेहूं | 2450 | 2755 |
जौ | 2200 | 2285 |
बाजरा | 2500 | 2560 |
मूंगफली | 3500 | 5285 |
सिरसा मंडी भाव (Sirsa Mandi bhav)
फसल | न्यूनतम | उच्चतम |
नरमा | 6801 | 7520 |
कपास | 7409 | 7747 |
धान (PR14) | 2151 | 2203 |
धान (1509) | 2405 | 2978 |
धान (1847) | 2303 | 2701 |
सरसों | 6102 | 6505 |
ग्वार | 4406 | 5324 |
चना | 7001 | 7405 |
मूंग | 6705 | 7202 |
गेहूं | 2451 | 2675 |
जौ | 1902 | 2101 |
Disclaimer : यहां दिए गए सभी फसलों मंडी भाव व्यापारियों और ताजा बोली से प्राप्त किए गए हैं। फसलों की गुणवता के हिसाब से भाव में उतार-चढ़ाव मिल सकता है। कृपया व्यापार करने से पहले अपने नजदीक की मंडी में भाव के बारे में जरूर जान लें।