कोटा मंडी भाव 17 अगस्त 2023: गेहूं, सरसों, धनिया और चना के भाव में उछाल

Kota Mandi Bhav : भामाशाह मंडी में बुधवार को 30 हजार कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। गेहूं 25, सरसों 100, धनिया 50, चना 150 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे। लहसुन की आवक 3500 कट्टों की रही। लहसुन 4500 से 14500 रुपए प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे। कोटा ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के महामंत्री महेश खण्डेलवाल ने बताया कि एसोसिएशन की वार्षिक श्रावणी गोठ का आयोजन होने से 18 व 19 अगस्त को भामाशाह मंडी में अवकाश रहेगा।
कोटा मंडी भाव 17 अगस्त 2023
गेहूं मिल दड़ा लस्टर 2275 से 2351, गेहूं एवरेज 2350 से 2400, बेस्ट टुकड़ी 2400 से 2625, सोयाबीन 4000 से 4881, सरसों 4700 से 5550, धान (1509) 3000 से 3200, धान सुगंधा 2500 से 2901, धान (1718) 3200 से 4001, धान (1121) 3200 से 4000, धान (पूसा वन) 3200 से 3851, मक्का लाल 1700 से 1900, मक्का सफेद 1800 से 1950, अलसी 4800 से 5100, ग्वार 4500 से 5300, मैथी 6000 से 6800, कलौंजी 15000 से 18000, जौ 1600 से 2000,
ज्वार नई शंकर 2100 से 2400, ज्वार सफेद 3000, बाजरा 1800 से 2200, मसूर 5000 से 5800, मूंगहरा 6000 से 7500, चना देशी बेस्ट 5100 से 5551, चना देशी मीडियम 4800 से 5300, चना पेप्सी 5300 से 5800, चना मौसमी 5000 से 5500, चना कांटा 4300 से 5200, उड़द एवरेज 4000 से 6500, उड़द बेस्ट 6500 से 7500, धनिया रेनडेमेज 5400 से 5700, धनिया बादामी 6000 से 6400, धनिया ईगला 6300 से 6800, धनिया रंगदार 7000 से 8000 प्रति क्विंटल रहा।
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए : यहां पर दबाएं
Also Read: Wireless Bijli : अब घर-घर में पहुंचेगी बिना तारों के बिजली, खोज ली गई ये तकनीक