Merta Mandi bhav: जीरा, ग्वार, इसबगोल, सौंफ, रायड़ा, तारामीरा इत्यादि भाव

Merta Mandi Bhav 06 November 2024 : राजस्थान की मेड़ता मंडी में इन दिनों फसलों की आवक तेजी से हो रही है। मंडी में नई फसलों का आवागमन तेज हुआ है। जिसके मुताबिक जीरा की कीमतों में आज मामूली तेजी रही। जोकि 17500 से लेकर 24000 रुपए प्रति क्विंटल देखा गया है। इसके अलावा मेड़ता मंडी में जीरा की आवक सामान्य बनी हुई है. हालांकि जो मामूली तेजी आई थी वह कोई स्थिर तेजी नहीं है बल्कि देश में त्योहारों पर जीरे की खपत थोड़ी ज्यादा होने के कारण और मांग में मामूली इजाफा होने के कारण थोड़े भाव तेज हुए हैं. इसके अलावा मंडी में मूंग, चना, सौंफ और जीरे के भाव में स्थिरता देखने को मिली है।
फसल | न्यूनतम | उच्चतम |
---|---|---|
मूंग | 5500 | 7600 |
चना | 6000 | 6400 |
सुवा | 7000 | 10000 |
सौंफ | 5500 | 7000 |
जीरा | 17500 | 24000 |
ग्वार | 4600 | 4950 |
रायड़ा | 6000 | 6300 |
इसबगोल | 11000 | 12800 |
तारामीरा | 4600 | 4860 |
असालिया | 10000 | 11000 |
भारतीय कपास | 8000 | 8400 |
Disclaimer : यहां दिए गए सभी फसलों मंडी भाव व्यापारियों और ताजा बोली से प्राप्त किए गए हैं। फसलों की गुणवता के हिसाब से भाव में उतार-चढ़ाव मिल सकता है। कृपया व्यापार करने से पहले अपने नजदीक की मंडी में भाव के बारे में जरूर जान लें।