Merta Mandi bhav: जीरा के भावों में आई तेजी, ग्वार भी मामूली उछला

Merta Mandi bhav: राजस्थान की मेड़ता मंडी में शनिवार को जीरा के भाव में तेजी दर्ज की गई. पिछले कुछ दिनों स्थिर रहने के बाद आप जीरा के भाव बढ़े हैं. फिलहाल मेड़ता मंडी में 1100 से 2000 बोरी जीरा की आवक हो रही है. लंबे समय तक देखने को मिल रहा था कि जीरा के भाव में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हो रहा था. परंतु शनिवार को 100 से 150 रुपए प्रति क्विंटल का उछाल देखने को मिला. ग्वार के भाव में भी 40 से ₹50 प्रति क्विंटल की तेजी रही. इस साल बड़े स्तर पर किसानों ने जीरा की फसल की बुवाई की है. किसानों से मिली सूचना के मुताबिक अब जीरा की फसल में जड़ गलन का रोग चिंता का विषय बन गया है. जिसके चलते किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है. बाकी ज्यादातर अन्य फसलों के भाव स्थिर देखने को मिले.
मेड़ता मंडी भाव रुपए प्रति क्विंटल
फसल नाम | भाव |
मूंग | 5300-7500 |
चना | 5800-6200 |
इसबगोल | 11000-12500 |
सुवा | 5500-7700 |
तारामीरा | 4700-4750 |
असालिया | 10000-13500 |
सौंफ | 6500-7750 |
रायड़ा | 5850 |
ग्वार | 4650-5000 |
जीरा | 18000-23500 |
डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई जा रहे भाव विभिन्न व्यापारियों एवं स्रोतों से प्राप्त किए गए हैं. माल की क्वालिटी के हिसाब से कीमतों में उतार चढ़ाव हो सकता है.