Nagaur Mandi Bhav: जीरा, मूंग, सौंफ, तारामीरा, सरसों, तिल, मेथी, चना, ग्वार इत्यादि फसलों के भाव

Nagaur Mandi Bhav 9 October 2024 : खरीफ सीजन की फसलों की कटाई शुरू हो गई है। इस बीच किसान मंडी में अपनी नई फसल लेकर पहुंच रहे हैं। इस बार सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी करने की वजह से किसानों को फसलों के भाव भी अच्छे मिल रहे हैं। इस दौरान नागौर मंडी में विभिन्न कृषि जिंसों की आवक अच्छी देखने को मिली है। वही भाव भी लगभग सभी कृषि जिंसों के किसानों को अच्छे दिए गए हैं।
नागौर मंडी विभिन्न प्रकार की कृषि जिंसों जैसे गेहूं, सरसों, जीरा, धनिया, रायड़ा, मेथी और ग्वार के लिए एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। नागौर मंडी उच्च व्यापारिक केंद्र के नाम से भी जानी जाती है। यह मंडी पूरे देश के व्यापारियों और किसानों को आकर्षित करती है। यहां पर रोजाना हजारों क्विंटल अनाज की आवक होती है। और किसानों को भाव भी अच्छे मिलते हैं।
नागौर कृषि मंडी राजस्थान की कृषि अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यहां पर रोजाना हजारों क्विंटल अनाज का सौदा किया जाता है। अब फिलहाल मंडी में खरीफ सीजन की नई फसलों की आवक हो रही है। किसानों को इस बार फसलों के भाव भी अच्छे मिल रहे हैं। आज हम आपको इस लेख में नागौर मंडी का भाव बताने जा रहे हैं। नीचे जानिए कि नागौर मंडी में कौन से कृषि जींस का क्या भाव रहा.
नागौर मंडी भाव 9 अक्टूबर 2024 (रुपए प्रति क्विंटल)
फसल | भाव |
मूंग | 7000 से 8050 |
जीरा | 22000 से 26300 |
सौंफ | 6000 से 7300 |
रायड़ा (सरसों) | 5000 से 6200 |
तारामीरा | 4600 से 5000 |
तिल | 10000 से 11500 |
मैथी | 5500 से 5825 |
चना | 6000 से 6400 |
ग्वार | 4800 से 5100 |
ज्वार | 2500 से 3000 |
इसबगोल | 11000 से 13400 |
सोयाबीन | 4400 से 4600 |
डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए सभी भाव मंडी में व्यापारियों द्वारा एकत्रित किए गए हैं। दिन भर में माल की क्वालिटी के हिसाब से भाव में बदलाव होता रहता है। इसलिए कृपया किसी भी प्रकार का व्यापार करने से पहले नजदीकी मंडी में भाव की पुष्टि जरूर कर ले।