Nagaur Mandi bhav: ग्वार में तेजी, जीरा में लगातार गिरावट, आंधी से जीरे की फसल में नुकसान

Nagaur Mandi bhav: नागौर मंडी में जीरा के भाव में लगातार गिरावट का सिलसिला बना हुआ है. इस साल किसानों द्वारा जीरे की बुवाई बड़े पैमाने पर की गई है. परंतु फसल का उगाव उतना अच्छा नहीं नजर आ रहा है. आंधी की वजह से बाड़मेर और राजस्थान के कई इलाकों में इस बार जीरे की फसल को नुकसान पहुंचा है. हमें कई किसानों से सूचना मिली थी कि जीरे की फसलों में किसानों को नुकसान हुआ है. सामान्य तौर पर नागौर मंडी में जीरे की आवक लगातार बनी हुई है. हालांकि पिछले दो दिनों के दौरान भाव में किसी प्रकार का बदलाव नजर नहीं आया है. आज ग्वार के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई है. इसके साथ ही मेथी में भी आज मामूली तेजी नजर आई है. आइए देखें आज शुक्रवार के ताजा भाव
नागौर मंडी का भाव ( Nagaur Mandi ka Bhav)
फसल नाम | न्यूनतम | उच्चतम |
मेथी | 5000 | 5450 |
तिल | 10000 | 12000 |
ज्वार | 3500 | 3850 |
तारामीरा | 4500 | 4700 |
मोठ | 4000 | 4450 |
सरसों | 5000 | 5700 |
ईसबगोल | 11000 | 12850 |
सौंफ | 6000 | 8300 |
जीरा | 20000 | 23000 |
ग्वार | 4500 | 4850 |
मूंग | 6800 | 7700 |
कपास | 7800 | 7800 |
डिस्क्लेमर: हमारे लेख में बताए हुए भाव नागौर मंडी के व्यापारियों से लिए गए हैं. लेख में बताए जाने वाले भाव उच्चतम और न्यूनतम और बीच के औसत भाव होते हैं. माल की क्वालिटी के हिसाब से कीमतों में बदलाव होता रहता है.