Nagaur Mandi bhav: ग्वार, जीरा और मूंग के भाव में तेजी, मेथी हुई मंदी

Nagaur Mandi ka bhav: नागौर मंडी में शुक्रवार को ग्वार के भाव में 100 रूपए प्रति क्विंटल का उछाल रहा. साथ ही मूंग के भाव में भी 50 रूपए प्रति क्विंटल की तेजी रही. मेथी के भाव में 40 रूपए की गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा जरा के भाव भी 90 रूपए प्रति क्विंटल तेज रहे. शुक्रवार को कई फसलों में पिछले कुछ दिनों बाद तेजी दर्ज की गई है. हम भाव पर लंबे समय से नजर बनाए हुए थे पिछले एक सप्ताह से भाव में किसी प्रकार का बदलाव नहीं आ रहा था परंतु शुक्रवार को कई फसलों के भाव बदल गए.
हालांकि ज्यादा बड़ी तेजी देखने को नहीं मिली. लेकिन 40 रूपए से लेकर 100 रूपए प्रति क्विंटल तक के कई फसलों में उछाल देखने को मिला है. बाजार में सुस्ती के चलते इन दिनों आवक का आंकड़ा कमजोर बना हुआ है. इस लेख में हम आपको नागौर मंडी के शुक्रवार के ताजा भाव की जानकारी देंगे.
नागौर मंडी भाव रुपए प्रति क्विंटल
फसल नाम | न्यूनतम | उच्चतम |
मेथी | 5000 | 5400 |
तारामीरा | 4500 | 4740 |
सरसों | 5000 | 5700 |
इसबगोल | 11000 | 13150 |
तिल | 10000 | 12300 |
जीरा | 20000 | 23300 |
ग्वार | 4500 | 4925 |
ज्वार | 3500 | 4050 |
मुंग | 6800 | 7900 |
सौंफ | 6500 | 7900 |
मोठ | 4000 | 4450 |
डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई जा रहे भाव नागौर मंडी के आधिकारिक बुलेटिन से प्राप्त किए गए हैं. फसल का माल अच्छा या खराब आने पर भाव में बदलाव होता रहता है.