नोहर-आदमपुर मंडी भाव: ग्वार भाव में बढ़ोतरी, सरसों में बड़ी मंदी, कपास के रेट हुए कमजोर
Nohar Mandi bhav: हनुमानगढ़ जिले की नोहर मंडी में गुरुवार 28 अगस्त को सरसों के भाव में 20 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आई. दूसरी तरफ ग्वार के भाव में भी 70 रुपए का उछाल देखने को मिला है. मामूली आई तेजी के बीच चने के भाव में भी ₹25 का इजाफा हुआ. गेहूं के भाव में 22 रुपए की मंदी रही. नोहर मंडी में तारामीरा का भाव 5400 से लेकर 5460 रुपए रुपए प्रति क्विंटल के बीच चल रहा है. धीमी रफ्तार से हो रहे कारोबार में फसलों में किसी प्रकार का ज्यादा बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला है. हालांकि ग्वार पिछले दिनों से 4950 के आसपास बना हुआ था. वो अब 5050 रुपए प्रति क्विंटल पर चला गया है.
नोहर मंडी भाव
| फसल नाम | भाव |
| सरसों | 6500 से 6870 |
| चना | 5750 से 5828 |
| अरण्डी | 5700 से 6460 |
| बाजरी | 2425 से 2485 |
| जौ | 2185 से 2291 |
| बाजरी देसी | 2601 |
| गेहूं | 2455 से 2511 |
| तारामीरा | 5400 से 5460 |
| ग्वार | 4725 से 5050 |
हरियाणा के सिरसा जिला की मंडी में गुरुवार को कपास 150 रुपए प्रति क्विंटल मंदी रही. हाल के दिनों में नए नरमा, कपास की आवश्यक शुरू हो गई है. प्रतिदिन तो नहीं लेकिन ठहर ठहर कर कॉटन का माल आ रहा है. नरमा भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ. लेकिन सरसों के भाव में 212 रुपए प्रति क्विंटल की बड़ी गिरावट देखने को मिली. चना का भाव ₹50 टूटा. सिरसा मंडी में ग्वार के भाव में 20 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आई.
सिरसा मंडी भाव
| फसल नाम | भाव |
| जौ | 1900-2150 |
| ग्वार | 4400-4970 |
| मूंग | 2000-5000 |
| नरमा | 7000-7500 |
| कपास | 6500-6850 |
| सरसों | 6500-6700 |
| जौ | 1900-2150 |
| गेहूं | 2500-2570 |
| चना | 5400-5650 |
हिसार जिले की आदमपुर मंडी गुरुवार को नरमा और ग्वार की मामूली आवक हुई. मंडी में नए और पुराने ग्वार की टोटल 1730 क्विंटल की बिक्री हुई. आदमपुर मंडी में अन्य फसलों के मुकाबले ग्वार की आवक ज्यादा होती है. भाव में किसी प्रकार का बदलाव नहीं नजर आया.
आदमपुर मंडी भाव
| फसल नाम | भाव |
| नरमा पुराना | 7700 से 7820 |
| ग्वार | 4271 से 5031 |
ऐलनाबाद मंडी में सरसों 6300 से लेकर 6680 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है. गवार 3600 से 4750 और चना 5400 से 5776 रुपए पर कारोबार कर रहा है. मेथी 4500 से 4705 व मूंग 3500 से 6300 रुपए प्रति क्विंटल बिके है.
