Paddy: धान का कम भाव मिलने से चिंता में किसान, मंडियो में कमजोर हुई कीमतें
Dhaan Mandi Bhav : मंडी में बासमती धान की कीमतों से किसान बेहद निराश हैं। क्योंकि इस बार किसानों को दोहरी मार पड़ रही है। पहले तो मौसम की वजह से फसल में नुकसान हुआ और अब भाव में भी कमी की वजह से किसानों को काफी हानि हो रही है।

Grain Market Rice Selling : हरियाणा के फतेहाबाद जिले की मंडी में धान के भाव में पिछले कुछ दिनों से धान के भाव में गिरावट हो रही है। जिस वजह से किसान बेहद चिंता में है। इस बार किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है, क्योंकि पहले तो अधिक गर्मी की वजह से धान की फसल काफी खराब हो गई थी। वही दूसरा भाव भी किसानों के माथे पर चिंता का विषय बना हुआ है। जिले में कुछ किसानों ने फसल खराब होने की वजह से दोबारा बोई थी, जिस वजह से धान की कटाई देरी से हुई है। इसलिए अब तक अनाज मंडियो में धान की आवक जारी है।
दरअसल सरकार ने धान की सरकारी खरीद 1 महीने पहले बंद कर दी है। जिस वजह से किसानों को अपनी फसल प्राइवेट बेचनी पड़ रही है। जिसमें किसानों को 500 से 800 रूपए प्रति क्विंटल भाव कम दिया जा रहा है। इसी वजह से पिछले 10 दिनों से धान के भाव में लगातार गिरावट हो रही है। किसानों को उचित भाव नहीं मिलने की वजह उन्हें चिंता सता रही है। बासमती धान की कीमत पहले 3600 रूपए प्रति क्विंटल थी जिसे अब किसान 3100 रूपए प्रति क्विंटल बेचने पर मजबूर है। यह लागत के हिसाब से यह कीमत नुकसानदेह है।
मंडी में अधिकतम आवक बासमती धान की हो रही है। जिसकी खरीद प्राइवेट फर्म कर रही है। फतेहाबाद की पुरानी मंडी में बृहस्पतिवार को धान बेचने आए हुए किसानो ने बताया की मंडी में धान की खरीद करने वाली फर्म बहुत कम पहुंच रही है। मंडी किसानों को मशीन की कटाई और हाथ की कटाई करने के नाम पर कीमत कम दी जा रही है।
वहीं दूसरी और इस बार अधिक गर्मी की वजह से धान की फसल में काफी नुकसान हुआ है। जिस वजह से धान का उत्पादन पिछले साल की तुलना में कम है। इस कारण किसानों को और ज्यादा हनी जलने पड़ रही है। इसे लेकर सरकार भी कोई एक्शन नहीं ले रही है। धान की कटाई शुरू हुई उसे समय बासमती धान की कीमत 3900 रुपए प्रति क्विंटल थी। परंतु पिछले 10 दिनों से व्यापारियों द्वारा 3400 रुपए प्रति क्विंटल खरीद की जा रही है। किसान कम भाव में अपनी फसल बेचने को मजबूर है।
बृहस्पतिवार को हिसार जिले के एक किसान ने बताया कि मेरी 1509 धान की फसल की बोली 2500 रुपए प्रति क्विंटल लगी है। उन्होंने बताया की मजबूरी में उन्हें अपनी फसल इस भाव में बेचनी पड़ी है। क्योंकि प्राइवेट फर्म धान की खरीद कर रही है और वह अपनी मनमर्जी के भाव किसानों को दे रहे हैं। फसल के भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी दे रहे हैं।