Sarson Mandi Bhav: मंडियो में नई सरसों की आवक होने से भाव में हुआ बदलाव, जानिए तेजी मंदी का हाल

Sarson Ka Bhav : देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक शुरू हो चुकी है। अनेकों मंडियों से देश भर में सरसों का तेल सप्लाई होता है। भारत में सरसों की डिमांड ज्यादा होने के कारण किसान यहां सरसों की पैदावार भी अधिक करते हैं। साथ ही इस बार सरसों के बंपर पैदावार होने की उम्मीद है। तो वहीं किसान को अपनी फसल के बेहतर दाम भी मिल रहे हैं। इसके अलावा मंडियों में आगामी तीन माह तक सरसों की आवक होगी। अलवर जिले की खैरथल, खेड़ली और अलवर बड़ी मंडी है। यहां अलवर के अलावा भरतपुर, दौसा, हरियाणा और मेवात से किसान सरसों बेचने के लिए आते हैं, इस सीजन की नई सरसों की आवक शुरू हो चुकी है।
वहीं बात करें सरसों के सबसे ज्यादा भाव कि तो इस समय 5950 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल है। भारत में सबसे ज्यादा तेलों की मिल है। जिनमें सरसों की खासी डिमांड रहती है इसलिए किसान को सरसों के भाव भी बेहतर मिलते हैं। इस समय विदेश से आने वाले तेल की सप्लाई पर रोक लगी हुई है, इसलिए सरसों के तेल की डिमांड लगातार बढ़ रही है।
सरसों मंडी भाव
मंडी का नाम | भाव |
गोयल कोटा सरसों | 6050-6100 |
पोरसा सरसों | 5725 |
चरखी दादरी सरसों | 6000-6025 |
सुमेरपुर सरसों | 5500-5650 |
बीपी आगरा सरसों | 6500 |
भरतपुर सरसों | 5878 |
कामां सरसों | 5878 |
बीकानेर सरसों | 5100-5400 |
अलवर सरसों | 5100-5650 |
जोधपुर सरसों | 5980 |
डीसा सरसों | 5200-5500 |
कोटा सरसों | 5300-5950 |
शारदा आगरा सरसों | 6500 |
जयपुर सरसों | 6175-6200 |
दिल्ली सरसों | 6025-6050 |
ग्वालियर सरसों | 5700-5800 |
मुरैना सरसों | 5900 |
बरवाला सरसों | 5750-5800 |
डिस्क्लेमर: इस लेख में बताए हुए भाव व्यापारियों और अन्य स्रोतों से लिए गए हैं. मंडी में पहुंचने वाली फसल में नमी और क्वालिटी के हिसाब से भाव में बदलाव होता रहता है.