The Chopal

Sarson Price: सरसों के भाव में हुई 800 रूपए की बढ़ोतरी, अभी और होगा इजाफा

Sarso Price Today : सरसों का स्टॉक रखने वाले किसानों के लिए तो यह महीना वरदान साबित हो रहा है। अक्टूबर माह में अब तक सरसों के रेट में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। यह आगामी कुछ महीनों तक जारी रहने का अनुमान है। प्रति क्विंटल पर सरसों के दामों में 800 रुपये तक की तेजी आ चुकी है।

   Follow Us On   follow Us on
Sarson Price: सरसों के भाव में हुई 800 रूपए की बढ़ोतरी, अभी और होगा इजाफा

Sarso Ka Bhav : रबी सीजन की सरसों फसल की आवक अब तक मंडियों में जारी है। इसका सबसे बड़ा कारण सरसों के दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे रेट हैं। देश की कई मंडियों में सरसों के रेट इसके न्यूनतम समर्थन मूल्य से काफी ऊपर हैं। किसानों के लिए अपनी सरसों ऊंचे भावों पर बेचने का शानदार मौका है। अभी सरसों के दाम और बढ़ने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। किसान और आढ़तियों की प्रतिक्रिया है कि अगले दो माह में सरसों के भाव सातवें आसमान पर होंगे। प्रति क्विंटल के हिसाब से सरसों के दामों में हाल ही में 800 रुपये तक का इजाफा हुआ है। इससे किसानों की बल्ले-बल्ले हो गई है।

सरसों के रेट बढ़ने के पीछे अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सरसों तेल व सरसों खली की मांग बढ़ना भी बताया जा रहा है। कमोडिटी विश्लेषकों के अनुसार पहले सरसों के भाव कम मिलने से कई किसानों ने सरसों को स्टॉक कर लिया था। अब भाव बढ़ने पर  सरसों की बिक्री व आवक भी बढ़ गई है। इससे पहले मंडियों में सरसों  की आवक बहुत कम थी। सरकार की ओर से सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया हुआ है, लेकिन कई मंडियों में भाव करीब 7 हजार के पास पहुंच गया है।  

अगस्त माह से सरसों के भावों में ज्यादा तेजी

इस साल जुलाई तक तो सरसों के भाव लगभग स्थिर ही थे। अगस्त माह से इनमें तेजी शुरू हुई जो सितंबर के बाद अब अक्टूबर में भी जारी है।  पिछले साल के सरसों के एमएसपी (MSP) 5450 रुपये प्रति क्विंटल और इस बार के एमएसपी 5650 रुपये प्रति क्विंटल में 200 रुपये का अंतर है। इसके साथ ही खास बात यह है किसानों को इस न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी ऊपर सरसों बेचने का मौका मिल रहा  है।  आज सरसों के भाव में करीब 800 रुपये की तेजी देखने को मिली है।  आगे त्यौहारी व शादी के सीजन में सरसों तेल की डिमांड बढ़ने से सरसों के रेट में और तेजी आ सकती है। दूसरे देशों से आने वाले खाद्य तेलों के रेट बढ़े हैं, इससे सरसों तेल के रेट भी ज्यादा हुए हैं। इसलिए इनका सरसों के रेट पर सीधा असर पड़ा है। देशभर की मंडियों में सरसों के रेट इस प्रकार रहे।

राजस्थान में सरसों का ताजा भाव

मंडी का नाम भाव
बस्सी में सरसों 6780 रुपये
कोटा मंडी में सरसों 6355 रुपये
जयपुर मंडी में सरसों 6120 रुपये
श्रीगंगानगर में 6500 रुपये
मेड़ता मंडी में सरसों 6320
जोधपुर मंडी में सरसों 6100
चिडावा मंडी में सरसों 6760 रुपये

हरियाणा में सरसों का भाव

मंडी का नाम भाव
सिरसा मंडी में सरसों 6200 रुपये
हिसार में सरसों 6540 रुपये
आदमपुर मंडी में सरसों 6695 रुपये
रेवाडी मंडी में सरसों 6370 रुपये
ऐलनाबाद मंडी में सरसों 6020 रुपये

उत्तर प्रदेश में सरसों का भाव

मंडी का नाम भाव
मौदाहा में सरसों 6545 रुपये
मैनपुरी में सरसों 6900 रुपये
इटावा में सरसों 6600 रुपये
मैनपुरी में सरसों 6763 रुपये
मेरठ मंडी में 6210 रुपये
बरेली मंडी में सरसों 5620 रुपये
ग्वालियर में सरसों 6600 रुपये

इन राज्यों में इस तरह रहे सरसों के भाव

मंडी का नाम भाव
काला कैलारस में सरसों (मध्य प्रदेश) 6860 रुपये
बैतूल मंडी में सरसों (मध्य प्रदेश) 6520 रुपये
मुंबई मंडी में सरसों 7020 रुपये
बांद्रा मंडी में सरसों (मुंबई) 7230  रुपये
चंपारण में सरसों (बिहार) 6300 रुपये
समस्तीपुर में सरसों (बिहार) 6535 रुपये
किश्नगंज में सरसों (बिहार) 5620 रुपये

नोट - इस खबर में आपको राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और मुंबई व बिहार में आज का सरसों का भाव के बारे में जानकारी दी है। बता दें कि सरसों का एवरेज प्राइस अपडेट होता रहता है। आप हरियाणा में सरसों का भाव, राजस्थान में सरसों का भाव, यूपी में सरसों का भाव, एमपी में सरसों का भाव, मुंबई में सरसों का भाव व बिहार में सरसों के भाव के बारे में सम्पूर्ण जानकारी ले सकते हैं।  ये भाव ऊपर खबर में दी गई टेबल में आप जान सकते हैं।