The Chopal

किसानों के लिए आई खास खबर, ऑनलाइन बिकेगा श्रीअन्न धान, जल्द करें आवेदन

Paddy procurement centers : धान खरीद के लिए पंजीकरण व नवीनीकरण की प्रकिया शुरू कर दी गई है।  सरकार द्वारा इस वर्ष के लिए समर्थन मूल्य की घोषणा भी कर दी गई है।  इस वर्ष कॉमन धान के लिए समर्थन मूल्य 2300 प्रति क्विंटल और ग्रेड ‘ए’ धान के लिए 2320 प्रति क्विंटल तय किया गया है।  यह निर्णय किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से लिया गया है।

   Follow Us On   follow Us on
किसानों के लिए आई खास खबर, ऑनलाइन बिकेगा श्रीअन्न धान, जल्द करें आवेदन

Sell Food Grains And Paddy : श्रीअन्न की खरीद चल रही है और धान बिक्री एक नवंबर से आरंभ होगी। किसान उपज बिक्री के लिए ऑनलाइन पंजीयन करा लें। साथ ही किसान मित्र मोबाइल एप से स्वयं भी नवीनीकरण अथवा पंजीयन कर सकते हैं। किसानों से उपज की खरीद के लिए पारदर्शी व्यवस्था शासन की ओर से की गई है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की ओर से श्रीअन्न के लिए 25 और धान की खरीद के लिए 98 क्रय केंद्र बनाया गया है। किसानों को खरीद में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में मूल्य समर्थन योजना के तहत धान की खरीद एक नवंबर 2024 से आरंभ होकर 28 फरवरी 2025 तक चलेगी।

किसानों के खाते में भेजी जाएगी राशि

सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदारी की जाएगी।  साथ ही किसानों के खाते में सीधा भुगतान किया जाएगा।  इसके लिए बैंक के अकाउंट को आधार से लिंक करना अनिवार्य है।  यह प्रक्रिया पारदर्शिता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपनाया गया है, ताकि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके।  धान की खरीद की अवधि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए 1 अक्टूबर 2024 से लेकर 31 जनवरी 2025 तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए 1 नवंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक निर्धारित की गई है।

अपनी फसल बेचकर उचित मूल्य प्राप्त करें

सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया गया है कि किसान इस अवधि के भीतर अपनी फसल बेचकर उचित मूल्य प्राप्त कर सके।  किसानों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपने पंजीकरण की पुष्टि या नवीनीकरण करना होगा।  यह प्रक्रिया UP Kisan Mitra मोबाइल एप के माध्यम से की जा सकती है।  जिसे किसान गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।  पंजीकरण के लिए आधार लिंक बैंक खाता और OTP सत्यापन अनिवार्य किया गया है।  पंजीकरण प्रक्रिया सरल बनाने के लिए सरकार ने कई विकल्प प्रदान किया है।  आप जन सेवा केंद्र से भी नवीनीकरण व पंजीकरण कर सकते हैं