Una: किसानों को निशुल्क बांटे गए सरसों और गोभी के बीज, गुणवत्ता की दी जानकारी

Una News : सरकार द्वारा रबी सीजन की फसलों के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके तहत सरकार किसानों को गोभी और सरसों की उन्नत किस्म के बीज फ्री मैं वितरण कर रही है। यह बीज किसानों को फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन परियोजना के अंतर्गत दिया गया है।

   Follow Us On   follow Us on
Una: किसानों को निशुल्क बांटे गए सरसों और गोभी के बीज, गुणवत्ता की दी जानकारी

The Chopal, Una News Today : हिमाचल प्रदेश की उन्नत तहसील के उपमंडल बांगणा की ग्राम पंचायत तनोह, धुंदला, हटली में सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के शिवालय हिल एग्रीकल्चरल रिसर्च एंड एक्सटेंशन सेंटर कांगड़ा के वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत किस्म का गोभी और सरसों का बीज फ्री में वितरण किया गया है। 

इस कार्यक्रम में प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. आदर्श वाला और तकनीकी सहायक राकेश कुमार ने किसानों को खेती के आधुनिक तरीकों और बीजों की गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी। बंगाणा के लगभग 55 किसानों को 5 हेक्टयर जमीन पर परीक्षण के लिए जीएस-C7 और एचपीसीएस-1 किस्म के बीज उपलब्ध करवाए गए है। 

किसानो को यह बीज फ्रंट लाइन डेमोंसट्रेशन योजना के तहत दिया गया, जिसका उद्देश्य कृषि उत्पादकता को बढ़ाना और किसानों की आय में बढ़ोतरी करना है। कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय उपप्रधान नरेंद्र, वार्ड सदस्य जयवीर, महिला मंडल सासन की प्रधान रजनी वाला और पंचायत समिति बंगाणा के सदस्य जोगिंद्र देव आर्य भी मौजूद रहे।

मौजूद सदस्यो इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना किसानों को अधिक लाभकारी और स्थायी खेती के तरीकों की ओर ले जाने में सहायक होगी। किसानों ने इस कार्यक्रम के प्रति आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि इससे उनकी फसलों की गुणवत्ता में सुधार होगा और वे बेहतर उत्पादन कर सकेंगे।