The Chopal

खेत में खड़ी फसल की तरफ मुंह भी नहीं करेंगे जंगली जानवर, अपना लीजिए ये देशी तरीका

Farming Tips : किसान फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए घरेलू उपाय कर लें, तो जंगली जानवर फसल के आसपास भी नहीं भटकेंगे। जिस से उन्हे ठंड की रात में खेत की रखुवाली नहीं करनी पडेगी । उसके लिए किसान को इन तीनों का एक घोल बनाकर फसल पर छिड़कने के बाद नीलगाय, जंगली सूअर और बंदर खेत में नहीं घुसेंगे।

   Follow Us On   follow Us on
खेत में खड़ी फसल की तरफ मुंह भी नहीं करेंगे जंगली जानवर, अपना लीजिए ये देशी तरीका

Khet Se Nilgaye Kaise Bhgaye : खेती किसानी से होने वाली आमदनी को खून पसीने की कमाई कहा जाता है। क्योंकि खेती करना इतना आसान काम नहीं है। खेती में किसानों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। आवारा और जंगली पशुओं से फसल को बचाना किसानों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। किसानों की 6 महीने की मेहनत जंगली जानवर 2 मिनट में बर्बाद कर देते हैं। लेकिन अब किसानों को घबराने की जरूरत नहीं, कृषि एक्सपर्ट का कहना है कि उनके द्वारा बताया हुआ देसी फार्मूला अगर किसान अपना लें तो जानवर उनकी फसल की ओर झांकने की जुर्रत नहीं करेंगे।

कृषि एक्सपर्ट ने बताया कि किसान नीम की पत्तियां और गोबर से अपनी फसल को जंगली और आवारा जानवरों से बचा सकते हैं। इन तीनों चीजों को मिलाकर घोल बनाया जाता है। जिसका छिड़काव करने से जंगली जानवर फसल की ओर नहीं जाएंगे। किसान घर में चैन की नींद सो सकते हैं।

कैसे बनाएं देसी घोल

एक्सपर्ट ने बताया ने बताया कि 1 किलो नीम की पत्तियों को पीसकर 20 लीटर पानी में मिलाकर उसमें करीब 1 किलो गोबर मिला लें। उसके बाद इस घोल को करीब 10 घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में इसको छान कर फसल पर छिड़काव कर दें। अब फसल को जंगली जानवर खाने की हिम्मत नहीं करेंगे इससे नुकसान नहीं होगा।