The Chopal

प्रदेश में बढ़ रही गर्मी, हरियाणा से लौट रहा मानसून, राज्य में 10 अगस्त तक बारिश संभव

The Chopal , Haryana Monsoon Returning From Haryana : हरियाणा प्रदेश में मानसून की सक्रियता बीते 1 महीने में बढ़ने लगी थी. जिससे हरियाणा प्रदेश के लगभग सभी जिलों में काफ़ी अच्छी बारिश भी हुई. कई जिलों में फसलों में पानी भर गया. परंतु अब मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट की मानें तो अब हरियाणा
   Follow Us On   follow Us on
प्रदेश में बढ़ रही गर्मी, हरियाणा से लौट रहा मानसून, राज्य में 10 अगस्त तक बारिश संभव

The Chopal , Haryana 

Monsoon Returning From Haryana : हरियाणा प्रदेश में मानसून की सक्रियता बीते 1 महीने में बढ़ने लगी थी. जिससे हरियाणा प्रदेश के लगभग सभी जिलों में काफ़ी अच्छी बारिश भी हुई. कई जिलों में फसलों में पानी भर गया. परंतु अब मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट की मानें तो अब हरियाणा प्रदेश से मॉनसून धीरे-धीरे लौटने लगा है.

प्रदेश में बढ़ रही गर्मी, हरियाणा से लौट रहा मानसून, राज्य में 10 अगस्त तक बारिश संभवप्रदेश में कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉक्टर मदन खिचड़ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 11 अगस्त से मानसून टर्फ रेखा का पाश्चिमी छोर हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ने की संभावना है. इस परिस्थिति को देखते हुए प्रदेश में मानसूनी हवा कमजोर हो जाने की संभावना बन रही है. ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी व उमस का सामना करना पड़ सकता है.

10 अगस्त तक मौसम परिवर्तनशील और मॉनसून सक्रिय रहेगा

परंतु मौसम विभाग द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि हरियाणा में 10 अगस्त तक मौसम परिवर्तनशील और मॉनसून सक्रिय रहेगा. ऐसे में हरियाणा में कुछ एक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. हरियाणा प्रदेश में अभी भी मानसून की सक्रियता के कारण बारिश भी कहीं-कहीं हो रही है. मौसम विज्ञानियों की मानें तो प्रदेश में मानसून सक्रिय बने रहने से 10 अगस्त तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है. जिससे इसके साथ ही…

इस दौरान बीच-बीच में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश संभावित है. कुछ ही देर पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग की और से भी और अनुमान जारी करते हुए हरियाणा के सोनीपत और झज्जर जिले में बारिश की संभावना जताई है.

जानकारी के लिए बता दें कि मानसूनी हवाएं जहां से नमी लेकर गुजरती हैं, उस रास्ते को मॉनसून की टर्फ रेखा कहते हैं. इनके गुजरने पर वहां बारिश की संभावना बन जाती है. जैसे मौजूदा समय में टर्फ रेखा हिमालय की तरफ बढ़ेगी वैसे-वैसे पहाड़ों में बारिश करेगा. यह विशेषकर पहाड़ों और उत्तर हरियाणा में भी बारिश कर सकता है. Monsoon Returning From Haryana

राशिफल : इन राशि के लोगों को आज मिल सकती है बड़ी ख़ुशखबरी, देखें

ख़ुशखबरी : हरियाणा एक्सप्रेस ट्रेन 20 साल बाद पटरी पर दौड़ी, सिरसा व इन जिलों से पहुंचेगी दिल्ली